प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी वायनाड से लड़ेंगी चुनाव, कांग्रेस पार्टी ने बनाया प्रत्याशी

Top देश प्रदेश

उपचुनाव की घोषणा के तुरंत बाद कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी कोकेरल की वायनाड लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका को प्रत्याशी बनाने की घोषणा कर दी है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रियंका को प्रत्याशी बनाए जाने का एलान किया। गौरतलब हो कि प्रियंका गांधी खुद भी वायनाड से पार्टी का प्रतिनिधित्व करने को लेकर हामी भर चुकी हैं। विगत जून महीने में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे की घोषणा के बाद प्रियंका ने कहा था कि वायनाड से चुनाव लड़ना उनका सौभाग्य होगा।

प्रियंका गांधी पहली बार लड़ेंगी संसदीय चुनाव

हालांकि प्रियंका गांधी पिछले पांच सालों से चुनाव में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। लेकिन पहली बार वह लोकसभा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतर रही हैं। वायनाड से निर्वाचित होने पर प्रियंका गांधी पहली बार किसी सदन की सदस्य बनेंगी। गौरतलब हो कि वह 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सक्रिय राजनीति में उतरी थीं। उसके बाद से वह पार्टी महासचिव की जिम्मेदारी निभा रही हैं। प्रियंका गांधी की सक्रियता को देखते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा वायनाड लोकसभा उपचुनाव की घोषणा के तुरंत बाद कांग्रेस ने प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी वाली सूची जारी कर दी।

एक लोकसभा सीट सहित तीन सीटों पर केरल में होने है चुनाव

चुनाव आयोग की घोषणा के बाद कांग्रेस पार्टी ने केरल की तीनों सीटों के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस पार्टी के अनुसार लोकसभा उपचुनाव में वायनाड से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी, जबकि केरल की ही दो खाली विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में पलक्कड़ सीट पर राहुल ममकुताथिल चुनाव लड़ेंगे। इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित चेल्लाकरा विधानसभा सीट से पार्टी ने महिला नेता राम्या हरिदास को उम्मीदवार बनाया है।

चुनाव जीतते ही गांधी परिवार के नाम होगी खास उपलब्धि

मजेदार बात है कि अगर प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव जीतती हैं, तो वह मौजूदा संसद में गांधी परिवार से तीसरी सांसद होंगी। भाई राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं, जबकि मां सोनिया गांधी राज्यसभा की सदस्य हैं। 

वायनाड सीट को लेकर पार्टी प्रमुख पहले ही दे चुके थे साफ संकेत

बता दें इसी साल जून में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने घोषणा की थी कि गांधी परिवार की पारंपरिक सीट रायबरेली को राहुल गांधी बरकरार रखेंगे। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी के वायनाड सीट खाली करने के बाद कांग्रेस इस लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी को मैदान में उतारेगी। गौरतलब हो कि राहुल गांधी ने 2019 और 2024 में वायनाड से लोकसभा चुनाव जीता था। अब वह लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं।

रथोत्सव की शुरुआत के चलते मतदान की तारीख आगे बढ़ाने की अपील

चुनाव की घोषणा के बीच केरल भाजपा अध्यक्ष के. सुरेन्द्रन ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने पलक्कड़ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की तारीख 20 नवंबर करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा है कि 13 नवंबर को कल्पती रथोत्सवम रथ उत्सव की शुरुआत होने के चलते मतदान की तारीख को आगे खिसकाया जाए। 

यह भी पढ़ें: दो राज्यों के विधानसभा चुनाव का ऐलान, दो लोकसभा और 48 विधानसभा सीटों पर होने है उपचुनाव, जाने कहां और क्यों आई चुनाव की नौवत?

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *