अमूमन देखा गया है कि इंसान ज्योतिषियों से सबसे ज्यादा यही पूछते हैं कि उनकी जिंदगी कितनी लंबी है या उनकी मौत कब होगी। अब एआई तकनीक के माध्यम से अब इसका भी अनुमान लगाया जा सकता है कि आपकी मृत्यु का दिन कौन सा हो सकता है।
जानकारी के अनुसार हाल ही में एआई के सहयोग से एक एप बनाया गया है जिसकी मद्द से इंसान की मृत्यु के दिन का करीब-करीब सटीक अनुमान लगाया जा सकता है।
तेजी से लोकप्रिय हो रहा है मौत का यह एप
जानकारी के अनुसार इस एप के परिणाम काफी हद तक सटीक बैठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार जुलाई में इसके लॉन्च होने के बाद से ही अब तक इसे 125000 लोगों द्वारा इसे डाउनलोड कर लिया गया है। सूत्रों से प्राप्त जानाकारी के अनुसार इस एप को पांच करोड़ प्रतिभागियों और 1200 से अधिक जीवन प्रत्याशा अध्ययनों के आधार पर तैयार किया गया है।
यह एप किसी व्यक्ति के आहार, तनाव के स्तर, व्यायाम, नींद के बारे में जानकारी का इस्तेमाल करके उस व्यक्ति की मौत के संभावित दिन की भविष्यवाणी करती है। वहीं इस एप के डेवलेपर ब्रेंट फ्रैंसन कना का मानना है कि इस एप के परिणाम बहुत मानक हैं।
जानकारी के अनुसार यह डेथ क्लॉक एप स्वस्थ जीवन शैली वाले लोगों के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय हो रही है और फिटनेस और स्वास्थ्य श्रेणी में यह एप शीर्ष पर है।
आर्थिक स्थिति और इंसान की आयु में है सीधा संबंध
इतना ही नहीं यह एप अपने यूजर्स को सुझाव भी देता है, जिससे वह अपनी जीवन शैली में सुधार कर अपनी मृत्यु दर को कम कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इंसान की आयु और उसकी आर्थिक स्थिति के बीच सीधा अंतर पाया गया है।
बता दें अमेरिकी मेडिकल एसोसिएशन द्वारा प्रकाशित शोध में पाया गया है कि सबसे अमीर और सबसे गरीब लोगों के जीवन वर्षों में पुरुषों में 15 साल और महिलाओं में 10 साल का अंतर पाया गया है। अर्थात अमीर पुरुष, गरीब पुरुषों के मुकाबले औसतन 15 साल ज्यादा जीते हैं।
यह भी पढ़ें: किसने किया अरविंद केजरीवाल पर हमला? आप ने लगाए भाजपा पर गंभीर आरोप