राशि

इन राशि वालों की बदलने वाली है किस्मत, शुक्र बनाएगा मालामाल

Top धर्म

दिल्ली। नवरात्रि के तीसरे दिन सौभाग्य योग बन रहा है। इसका फायदा 5 राशियों की किस्मत पर पड़ने वाला है। नवरात्रि के तीसरे दिन गुरूवार पड रहा है। गुरूवार का दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु को समर्पित है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।

शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी खासतौर पर अपने भक्तों के लिए विशेष कृपा बनाए रखते हैं। वहीं ज्योतिष के अनुसार 11 अप्रैल को सौभाग्य योग में कर्क और कन्या सहित 5 राशियों की किस्‍मत चमकेगी।

ज्योतिष बताते हैं कि गुरुवार के दिन आपको भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा और आपका काम धंधा भी चमकेगा। आपको कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी और रुके धन की प्राप्ति होगी। आपके धन सम्मान में वृद्धि होगी और विष्णु भगवान की कृपा से सुख समृद्धि बढ़ेगी।

इन राशि वालों पर बनी रहेगी कृपा

मेष राशि

मेष राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ होगा। जातकों को अपने काम पर फोकस करने की जरूरत है। उसमें आपको लाभ होगा। आप कारोबार में परेशानियों पर काबू पा लें तो आपको अच्छा परिणाम मिलेगा। जब भी आपको सहायता की जरूरत होगी तो आपको इन्ही से मिलेगी और आपके सम्मान में वृद्धि होगी। आज धन लाभ का दिन है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आज आपके धन सम्मान में वृद्धि होगी। व्यक्तिगत जीवन के बारे में काफी सोचविचार करना पड़ सकता है। आगामी दिनों को ध्यान में रखते हुए आपको अपने वस्त्र और आभूषणों का रखरखाव करना चाहिए। आपके लिए धन लाभ से भरा होगा आज का दिन और आप अपने मन के अनुसार कुछ काम कर पाएंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन सम्‍मान से भरा होगा। आपके धन सम्मान में वृद्धि होगी और हर कार्य समय से पूर्ण होगा। एक ओर जहां काम को बढ़ाने के लिए संपर्क और गठजोड़ कर सकते हैं। आपके धन में वृद्धि होगी और कार्य सरलता से संपन्न होंगे। हर कार्य आपके मन के अनुसार पूर्ण होंगे। आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा इसके साथ ही आज आपको कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाने पड़ सकते हैं। आपको अपने नौकर चाकर या सहयोगीजनों के भुगतान की भी चिंता करनी पड़ सकती है। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो आप किसी समस्या से घिर जाएंगे। आपको आज दोस्तों से उधार लेना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन संभावनाओं से भरा होगा। आज आपके जीवन में कईं प्रकार के बदलाव और उतार चढ़ाव इस दौरान आ रहे हैं। आज आपके मन में स्थिरता की कमी रहेगी। अस्थिरता और पलायन करने की नौबत भी आ सकती है और आपको खुद से कुछ फैसले लेने पड़ सकते हैं। आपके धन सम्मान में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें: 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि आरंभ, जानें पूजा करने का सही तरीका

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *