राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ने धूम-धाम से मनाया गांधी जी और शास्त्री जी का जन्मदिन

प्रदेश

बरेली। राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान एवं राष्ट्रीय अखिल भारतीय गौ रक्षा बृज क्षेत्र की क्षेत्रीय अध्यक्ष बिंदू की अध्यक्षता में संस्था के समस्त पदाधिकारी ने भारत के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं  जयंती तथा वीर सपूत भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती  बड़े ही हर्षोल्लास के साथ  माल्यार्पण एवं मिष्ठान वितरित कर धूमधाम से मनाई। 

संस्था की अध्यक्ष बिंदू ने बताया की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जो अहिंसा के  पुजारी थे जिन्होंने भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। महात्मा गांधी पूरी दुनिया को अहिंसा का पाठ पढ़ने वाले  महानायक थे।  उन्होंने अपने संकल्प के आगे अंग्रेजों को झुकाया था।

भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के साहस व संकल्प से ही 1965 के युद्ध में पाकिस्तान सैनिकों को धूल चटाई थी। शास्त्री जी ही जय जवान जय किसान का नारा देने वाले प्रथम स्वतंत्रता सेनानी तथा भारत के दूसरे प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानित थे । पूज्य गांधीजी और शास्त्री जी का देश की समृद्धि में बड़ा ही योगदान  है दोनों महानायकों का जीवन सभी भारतवासियों के लिए प्रेरणा है।

कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राकेश कुमार मौर्य, राम किशोर, श्रम एवं झुग्गी झोपड़ी प्रपोज प्रदेश संयोजक भारतीय जनता पार्टी अतुल सक्सेना, रेडी पटरी महानगर अध्यक्ष आदेश सैनी, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सीनियर सिटीजन ढाल सिंह आदि पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *