USA में शूटिंग के दौरान घायल हुए शाहरुख खान, करानी पड़ी सर्जरी

मनोरंजन

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अमेरिका में फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। दुर्घटना में उनकी नाक में चोट आई थी। जिसके बाद शाहरुख खान की एक छोटी सी सर्जरी करनी पड़ी। शाहरुख खान को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और वह भारत के लिए खाना हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जवान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन दक्षिण भारत के प्रसिद्ध निर्देशक एटली कुमार कर रहे हैं। इसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वह लॉस एंजेलिस गए हुए थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान सड़क दुर्घटना में उनकी नाम में चोट आ गई। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार खून रोकने के लिए डाक्टरों को उनकी एक छोटी सी सर्जरी भी करनी पड़ी।

ये भी पढ़ें : गदर 2 का गाना रिलीज

करानी पड़ी नाक की सर्जरी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी नाक में चोट लग गई। डॉक्टरों को खून रोकने के लिए उनकी नाक की एक छोटी सी सर्जरी करनी पड़ी। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर शाहरुख खान या उनकी टीम की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है। खबरों की माने तो किंग खान अपने घर वापस भारत आ गए हैं और अपने ही घर में आराम कर रहे हैं।

जवान फिल्म में आएंगे नजर

आजकल शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म जवान को लेकर लगातार सुर्खियों में है। इस फिल्म में किंग खान के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। सूत्रों की माने तो इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन दक्षिण भारत के मशहूर निर्देशक एटली कुमार कर रहे हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *