दोस्तों क्या आपको पता है ट्विटर और माईक्रोसॉफ्ट के बीच चल रहे विवाद के बारे में, दरअसल, दोनों के बीच यह विवाद उन के डेटा के दुरुपयोग को लेकर चल रहा है। ट्विटर के एक वकील ने दुनिया की सबसे बड़ी ऑपरेटिगं सिस्टम कंपनी माईक्रोसॉफ्ट पर उस के डेटा का गलत उपयोग करने का गंभीर आरोप लगाते हुए पत्र लिखकर मामले में ऑडिट कराने की मांग भी की है।
जानकारी के अनुसार ट्विटर द्वारा लिखा गया यह पत्र माईक्रोसॉफ्ट के उस के डेटा बेस से जानकारी प्राप्त करने को लेकर हैं।
मस्क के द्वारा पहले भी इस विषय मे कई ट्वीट किए गए है जिस में उन्होंने माईक्रोसॉफ्ट पर डेटा का अवैध रूप से इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।
मस्क के वकील एलेक्स स्पिरो ने कहा था 2022 में माईक्रोसॉफ्ट ने 26 अरब से अधिका का ट्विटर का हिस्सा हासिल किया था। साथ ही माईक्रोसॉफ्ट को डेटा के इस्तेमाल के बारे में सुचित किया गया था। इस का इशारा सरकारी संस्थाओं या एजेंसियों की ओर माना जा रहा हैं।