गर्मी का मौसम यानी तरबूज का मौसम। बेशक गर्मि‍यों में आप भी खूब तरबूज खाते होंगे, यहां हम आपको तरबूज से मिलने वाले फायदे के बारे में बताते हैं

तरबूज के बीजों की गिरी खाने से शरीर में ताकत आती है। मस्तिष्क की कमजोर नसों को बल मिलता है, टखनों के पास की सूजन भी ठीक हो जाती है।

इसमें मौजूद डायट्री फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं और पाचन संबंधी समस्याओं को समाप्त करने में सहायता करता हैं।

इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। 

तरबूज के बीजों से बनने वाली चाय का सेवन करने से किडनी की समस्याओं से बचा जा सकता है। किडनी स्टोन या पथरी होने पर भी यह फायदेमंद है।