बढ़ती जनसंख्या के फायदे जनसंख्या के मामले में भारत अब चीन को पीछे छोड़कर पूरी दुनिया में नंबर वन बन गया है। ग्लोबल एक्सपर्ट्स ने अनुसार 2023 में सबसे ज्यादा जनसंख्या भारत में होगी।

अर्थव्यवस्था में अधिक ग्रोथ होगी आधुनिक युग के अनेक विद्वानों के अनुसार जनसंख्या वृद्धि से देश को आर्थिक लाभ होगा। हार्वर्ड इनिशिएटिव फॉर ग्लोबल हेल्थ ने बताया कि दुनिया की कुल आबादी के दोगुने होने के साथ प्रति व्यक्ति आय में दो-तिहाई की वृद्धि हुई है।

भारत बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा बाजार जिस किसी देश में आबादी सबसे ज्यादा होगी, वह स्वत: ही सबसे बड़ा वैश्विक बाजार बन जाता है। जो अब भारत बनता जा रहा है।

शुरू होंगे नए स्टार्टअप, आएंगी कंपनियां जब ज्यादा जनसंख्या होगी तो उन्हें अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए संसाधनों की जरुरत होगी। हर बड़ी कंपनी यहां अपनी फैक्ट्री भी लगाना चाहेगी। साथ ही कई नये स्टार्टअप की भी शुरुआत होगी।

भारत दुनिया का सबसे बड़ा युवा देश UNFPA की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की लगभग आधी आबादी 9 से 29 आयु वर्ग में है। इस लिहाज से भारत दुनिया का सबसे युवा नागरिकों वाला देश है। युवा देश होने के कारण भारत दुनिया का सबसे बड़ा सर्विस प्रोवाइडर देश बन सकता है।

तकनीक में भारत करेगा 'बूम' प्रख्यात डेनिश अर्थशास्त्री एस्टर बोसरुप अपनी एक किताब में यह तर्क देते हैं कि बढ़ती आबादी समाज को जनता की बेहतर सेवा के लिए नयी तकनीक बनाने के लिए दबाव डालती है।

इंफ्रास्ट्रक्चर में भारत होगा बेमिसाल इस बढ़ी हुई आबादी का सबसे बड़ा फायदा इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में भी देखने को मिला है। सरकार द्वारा देश में बिजली, सड़क, रेल, पोर्ट, एयरपोर्ट, शहरी विकास (स्मार्ट सिटी) आदि में भारी निवेश किया जाता है जो देखने को भी मिल रहा है।