ढाल सिंह

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ने वृक्षारोपण कर मनाया जन्मदिन

प्रदेश

बरेली। राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ने वरिष्ठ नागरिक और समाजसेवी सरदार ढाल सिंह का 64वां जन्मदिन बरेली के चौपुला स्थित पुलिस लाइन के पौराणिक शिव मंदिर में वृक्ष लगाकर मनाया। इस अवसर पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया की वृक्षारोपण की हमारी मुहिम चल रही है।

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना ने बताया कि हमारा इस वर्ष का नारा है “सांस ना होगी कम पेड़ लगा रहे हैं हम” इसी नारे के साथ संस्थान समय समय पर वृक्षारोपण का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ने संकल्प लिया है कि इस वर्ष 10000 पेड़ संस्थान की ओर से लगाए जाएंगे। जिसमें पीपल, वरगद, पाकड़, आंवला, नीम, आम, अमरूद, जामुन आदि जैसे छायादार और फलदार वृक्षों का रोपण किया जा रहा है और आगे भी किया जाएगा।

सरदार ढाल सिंह के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य गणों ने वरिष्ठ नागरिक सरदार ढाल सिंह के हाथों आंवले का पेड़ लगवा कर उन्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई दी। साथ ही ढाल सिंह के परिवार ने भी आंवले के पेड़ की देखरेख करने की जिम्मेदारी ली।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य, सदस्य रामकिशोर, तजेंद्र कौर, अंशु अग्रवाल आदि बहुत से लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: NDA Government: मोदी सरकार अगले पांच साल में ले सकती है यह बड़े फैसले

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *