साइबर क्राइम रोकने के लिए UP पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, अभिनेता राजकुमार राव ने भी किया जागरूक

Top प्रदेश

देश भर में तेजी से बढ़ रहे साइबर क्राइम के मामले बेहद चिंता जनक है इसकी रोकथाम के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इस क्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक नई पहल शुरू की है। पुलिस अब लोगों को साइबर ठगों से बचने के लिए जागरूक कर रही है। अभियान को सफल बनाने के लिए यूपी पुलिस ने बॉलिवुड अभिनेता राजकुमार राव को जोड़ा है।

इसको लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक वीडियो भी ट्वीट किया है। वीडियो में राजकुमार राव लोगों को साइबर ठगों के प्रति जागरूक कर रहे है। इस वीडियो में राजकुमार राव को ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की अपील करते देखा जा सकता है। राजकुमार राव ने उत्तर प्रदेश पुलिस के इस अभियान की तारीफ भी की है।

साइबर क्राइम को रोकने के लिए सरकार भी लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के हर जिले में साइबर क्राइम थाना खोलने की घोषणा की है, जिससे की साइबर क्राइम और साइबर ठगी करने वाले अपराधियों के खिलाफ एक्शन लिया जा सके।

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहा यह अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसलिए इस अभियान में उत्तर प्रदेश पुलिस साइबर क्राइम-ठगों को लेकर लोगों को उनकी क्षेत्रीय भाषाओं में भी जागरूक करेगी, जिससे पुलिस का यह अभियान ज्यादा से ज्यादा सफल हो सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *