बरेली: अज्ञात ट्रक ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर, तीन घायल

प्रदेश

बरेली, दुर्ग दृष्टि। इज्जत नगर थाना क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें तीन पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया वहीं घायल पुलिस कर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक रात करीब 1:30 बजे पुलिस कर्मियों को एक दस्ता लालपुर से करीब 100 मीटर दूर गश्त कर रहा था। तभी अचानक तेजी से आ रहे अज्ञात ट्रक ने उन की गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर-दार थी की हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में तीन पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद स्थानिय लोगों के सहियोंग से घायल पुलिस कर्मियों को जिला अस्पताल पहुचाया गया।

जहा उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार घायल पुलिस कर्मियों की हालत खतरे से बाहर है। वही सीसीटीवी के अधार पर पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें: सूर्य तिलक: रामजन्मोत्सव पर होगा सूर्य तिलक, बनेगा 75 मिमी का टीका

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *