हेली सेवाएं

केदारनाथ: 15 सितंबर से शुरू होगी दूसरे चरण की हेली सेवाएं

Top प्रदेश

केदारनाथ धाम के लिए द्वितीय चरण की हेली सेवाएं 15 सितंबर से शुरू हो जाएगी। इस समय चार कंपनियां यात्रियों के लिए हेली सेवाएं दे रही है। जानकारी के अनुसार वर्तमान में  प्रतिदिन ढाई सौ यात्री हेली से दर्शनों को पहुंच रहे हैं। इस वर्ष अब तक 66829 यात्री हेली सेवा से दर्शन कर चुके है। गत 10 मई को बाबा केदारनाथ के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोले गए थे। दो महीने की यात्रा में भारी संख्या में यात्री केदारनाथ धाम के पहुंचे थे। बरसात में कांवड़ों की भीड़ से केदारघाटी गुंजायमान रही। वहीं अब तक केदारनाथ यात्रा में 1110820 यात्री बाबा के दर्शन कर चुके हैं।

15 सितंबर से शुरू होंगी हेली सेवाएं

इस समय चार कंपनियां यात्रियों के लिए हेली सेवाएं दे रही हैं। जिसमें गुप्तकाशी से ट्रांस भारत, फाटा से ट्रांस भारत, शेरसी से हिमालयन हेली एवं क्रिस्टल एविएशन शामिल है। बताया जा रही है कि इन चार हेलीकॉप्टरों से नियमित रूप से ढाई सौ से अधिक यात्री दर्शनों को पहुंच रहे हैं। जबकि गुप्तकाशी से आर्यन, फाटा से पहनहंस, ग्लोबल विक्ट्रा एविएशन, थुंबी तथा सीतापुर से ऐरो एविएशन आगामी 15 सितम्बर से अपनी सेवाएं देंगे।

मौसम खराब होने पर प्रभावित होती है सेवाए

मौसम खराब होने पर हेली सेवाए बाधित होती है। हालांकि बरसात का मौसम समाप्त हो चुका है। लेकिन केदारघाटी में लगातार बारिश का सिलसिला बना हुआ है। जिसे हेली सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। हालांकि सितंबर द्वितीय सप्ताह से मौसम में सुधार हो जाता था, लेकिन अभी मौसम पूरी तरह साफ नहीं हुआ है। हेली कंपनियों की बुकिंग 15 अक्टूबर तक भी सेवाएं फुल हैं।

इस मामले में हेली कंपनी के नोडल अधिकारी जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि केदारनाथ यात्रा के द्वितीय चरण में यात्रियों के भीड़ बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही यात्रा के पहले चरण में नौ हेली कम्पनियों ने अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में चार हेली कम्पनी सेवाएं दे हरे है। 15 सितम्बर तक सभी नौ हेली कम्पनियां केदारनाथ यात्रा में सेवाएं देने के लिए पहुंच जाएंगी। बताया कि अब तक 66829 यात्री हेली सेवा से दर्शन कर चुके है।

यह भी पढ़ें: Byju’s: दिवालिया होने की कगार पर पहुंची बायजू, जानें किसका कितना है बकाया

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *