सावन में बनेंगे गजकेसरी समेत कई राज योग, इन राशियों की बदलेगी किस्मत

धर्म

सावन देवों के देव महादेव का प्रिय महीना है। महादेव के प्रिय होने के चलते इस महीने का महत्व और भी बढ़ जाता है। सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ कौलाश को छोडकर धरती पर घूमते हैं। मान्यता है कि इस माह में भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस वर्ष सावन का महीना 59 दिन का हो रहा है साथ ही इस वर्ष कई राजयोग भी बन रहे है जो लोगों को धरती से आसमान पर ले जाएगें।

एक साथ बनेंगे कई राजयोग

मेरठ निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित पियूष अवतार शर्मा ने बताया कि इस वर्ष अधिकमास या मलमास के चलते 59 दिनों का सावन रहेगा। इस वर्ष सावन की शुरूआत 4 जुलाई से शुरू हो रही है और 31 अगस्त को समाप्त होगी। हालांकि हर तीन वर्ष के बाद एक अतिरिक्त मास होता है जिसे अधिकमास या मलमास भी कहा जाता है। कई स्थानों पर इसे पुरूषोत्तम मास भी कहते हैं। किन्तु 19 वर्षो के बाद सावन के दो माह पड रहे हैं।

इतना ही नहीं इस समय में कई राज योग भी बन रहे हैं। सामान्य तौर पर इस प्रकार के राजयोग बहुत कम ही बनते हैं। लेकिन इस वर्ष सावन के महीने में कई राजयोग जैसे शश योग, गजकेसरी योग, बुघ व शुक्र के संयोग से लक्ष्मी नारायण योग, सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। सावन में महीने में इस प्रकार के इतने सारे राजयोग दुर्लभ ही पड़ते हैं।

इतने राजयोगों से साफ हो रहा है कि इस वर्ष भगवान भोलेनाथ की कृपा अपने भक्तों पर ज्यादा ही रहेगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन में मिथुन राशि, सिंह राशि, तुला राशि, धनु राशि, और मीन राशि पर भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा रहेगी। जिसके चलते इन राशियों को धन, करियर, नौकरी और व्यापार में लाभ मिलने का विशेष योग बन रहा है।

4 एकादशी और 8 सोमवार व्रत

मलमास के चलते इस वर्ष सावन के महीने में आठ सोमवार व्रत और 4 एकादशी पडेंगी। सावन की शुरूआत 4 जुलाई से हो रही है और 31 अगस्त को सावन समाप्त हो रहे हैं। 18 जुलाई से लेकर 16 अगस्त तक मलमास रहेगा। सावन के महीन में मलमास 19 वर्षो बाद पड़ रहा है।

सावन में इन राशियों की चमकेगी किस्मत

धनु राशि इस राशि के जातकों पर भोले बाबा की विशेष कृपा बनी रहेगी। विशेरू रूप से व्यापार में जातक को बडी सफलता मिल सकती है। जातक पीले रंग के कपडे पहन कर भोले बाबा का केसर मिले हुए दूध से अभिषेक करें।

सिंह राशि- इस राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार दोनों में ही लाभ मिलेगा। जो जातक नौकरी कर रहे है उन्हें पदोन्नति के साथ नई नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं वहीं व्यापार में निवेश करना भी जातक के लिए फायदे मंद होगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अटके हुए काम पूर्ण होंगे। जातक सावन के महीने में लाल चंदन के जल से भोले बाबा का अभिषेक करें।

तुला राशिफल इस राशि के जातकों के लिए यह समय नया काम शुरू करने के लिए अनुकूल है। सावन के साथ भोले नाथ की कृपा बनी रहेगी। कार्य में सफलता मिलेगी। रूपके हुए या अटके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। जातक गाय के घी या मिश्री मिले दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।

मेष राशि इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ का योग बना हुआ है। भाग्य साथ देगा। सावन के महीने में भगवान शिव पर लाल रंग के पुष्पों से अर्चना करें और कच्चे दूध में शहद मिलाकर अभिषेक करें।

मीन राशि – इस राशि के जातकों को अचानक धन मिलने का योग बन रहा है। सावन में जातक पानी में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें लाभ मिलेगा साथ ही तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।

वृश्चिक राशिफल – इस राशि के जातकों पर भगवान भोलेनाथ की कृपा बनी रहेगी। सावन के महीने में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शहद और मिश्रित जल से बोलेनाथ का अभिषेक करें साथ ही बिल्वपत्र की जड़ और गुलाब का फूल भी अर्पित करें।

नोट: यह सभी विचार मेरठ निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित पियूष अवतार शर्मा जी के है। कृपया कोई भी उपचार करने से पूर्व उनसे 9997862935 नंबर पर संपर्क कर लें।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *