नौतपा

Nautapa 2024 : नौतपा के चलते पड़ेगी प्रचंड गर्मी

Top देश प्रदेश

पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। आलम यह है कि तापमान अपने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ता जा रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने नौतपा अर्थात नौ दिनों तक प्रचंड गर्मी पड़ने के संकेत दिए है। मौसम विभाग के अनुसार शानिवार से नौ दिनों तक आसमान साफ होने और पृथ्वी पर सूर्य की सीधी किरणें पड़ने के कारण से तापमान में वृद्धि होगी।

गौरतलब हो कि मई के अंतिम सप्ताह में सूर्य और पृथ्वी के बीच दूरी न्यूनतम हो जाती है। सूर्य से दूरी कम होने के कारण इस समय में सबसे अधिक गर्मी होती है। वहीं आसमान में बादल न हों तो धूप बेहद तेज होती है। सूर्य की किरणें सीधी अर्थात लम्बवत पड़ती हैं। जिसके कारण तापमान तेजी से बढ़ता है।

25 मई से नौतपा शुरू

मौसम विभाग के अनुसार 25 मई शनिवार को दोपहर बाद नौतपा शुरू हो रहा है। इसलिए इसका प्रभाव देर रात या 26 मई से पड़ने की उम्मीद हैं। इस दौरान हवा का गति कम होगा। अभी अधिकतम पारा 41 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज हो रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है अगले नौ दिनों तक तापमान में दो डिग्री की बढ़त हो सकती है।

जानकारी के अनुसार नौतपा से एक दिन पहले ही हवा की दिशा बदल गई। पुरवा की जगह अब पछुआ चल रही है। राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों की गर्म हवा शहर में प्रवेश करने लगी है। तेज धूप और गर्म हवा के कारण तापमान और अधिक बढ़ सकता है। 

दो जून तक रहेगा नौतपा 

मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक नौतपा 25 मई से शुरू होकर दो जून तक रहेगा। भीषण गर्मी से तापमान बढ़ने से मैदानी क्षेत्रों में निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने लगता है। इस वजह से समुद्र की ओर से आने वाली हवा बादल के साथ प्रवेश करती है। अनुकूल माहौल बनने पर जून के पहले सप्ताह में बारिश के आसार हैं।
23/24 मई की रात को हवा की दिशा बदलने से तापमान में बृद्धि देखी गई है। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से यह अब तक की सबसे गर्म रात रही। वहीं, शुक्रवार को भी तापमान बढ़कर 40.7 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। हवा में नमी का स्तर 22 से 47 फीसदी रहा।

यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election: चौथे चरण के बाद बढ़ा मतदान प्रतिशत, छठे चरण पर टिकी सभी कि निगाहें

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *