game zone

Gujarat: गेम जोन में आग से 27 की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का एलान

Top प्रदेश

गुजरात के राजकोट में शनिवार शाम गेम जोन में भीषण आग लग गई। हादसे में 12 बच्चों सहित 27 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अग्निकांड में हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। मुख्यमंत्री ने घायलों और मृतकों के प्रति संवेदना जताई है। साथ ही मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की। साथ ही प्रदेश सरकार ने फायर एनओसी नहीं रखने वाले सभी गेम जोन को बंद करने का निर्देश दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम करीब साढ़े चार बजे गेमिंग गतिविधियों के लिए बनाए गए फाइबर डोम में आग लगी थी। फायर कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही फायर टेंडर और एंबुलेंस आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे। आग के कारण ढांचा ढह गया जिसके कारण वचाव कार्य में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मलबा हटाया जा रहा है। राजकोट कलेक्टर प्रभाव जोशी ने कहा कि प्रभावित टीआरपी गेम जोन बचाव अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा कि गर्मी की छुट्टी और सप्ताहांत के चलते गेम जोन में काफी भीड़ थी।

गेम जोन में कई जगह चल रहा था मरम्मत का काम

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गेम जोन में कई स्थानों पर मरम्मत और रेनोवेशन का काम चल रहा था। जिसकी वजह से बड़ी संख्या में प्लाई के टुकड़े और लकड़ियां फैली हुई थीं। आग लगते ही लकड़ी और प्लाई के टुकड़े आग की चपेट में आ गए और 30 सेकंड के अंदर आग पूरे गेम जोन में फैल गई।

आग से पूरा गेम जोन जलकर राख हो गया है। खबर लिखे जाने तक आग लगने की वजहों का पता नहीं चल सका है। आग पर करीब तीन घंटे में काबू पाया जा सका। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों के शव बुरी तरह से झुलस गए हैं। इसके चलते शिनाख्त में काफी परेशानी आ रही है। पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। वहीं घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

फरार हुआ टीआरपी गेम जोन का मालिक फरार

हादसे की जानकारी मिलते ही टीआरपी गेम जोन के मालिक युवराज सिंह सोलंकी फरार हो गए। इसका स्वामित्व युवराज के साथ मनविजय सिंह सोलंकी के पास है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जैसे ही युवराज सिंह को घटना की जानकारी मिली वह तुरंत ही फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने किया मुआवजे का एलान

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया नेटवर्क पर दी। उन्होंने बताया कि राजकोट में गेम जोन में आग लगने की घटना में नगर निगम और प्रशासन को तत्काल बचाव और राहत कार्य के निर्देश दिए गए हैं। घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था को प्राथमिकता देने का भी निर्देश दिया गया है।

साथ ही मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने घायलों और मृतकों के प्रति संवेदना जताई है। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।साथ ही उन्होंने कहा कि इस हादसे की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। 

घटना पर पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर घटना पर दुख जताया है।  पीएम मोदी ने बचाव और राहत प्रयासों के बारे में जानकारी लेने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल से बात की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर त्रासदी पर दुख व्यक्त किया। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Nautapa: 25 मई से नौतपा शुरू, जाने नौतपा से जुड़ी रोचक जानकारी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *