Nargis Mohammadi

Nobel Prize 2023: जेल में बंद ईरान की नरगिस मोहम्मदी को मिला शांति का नोबेल पुरस्कार

विदेश Top

नई दिल्ली। ईरान की मानवाधिकार कार्यकर्ता नरगिस मोहम्मदी को वर्ष 2023 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है। वर्तमान में वह जेल में कैद है। उनको यह पुरस्कार ईरान में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ उनकी जंग और मानवाधिकारों के साथ साथ स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के लिए दिया गया।

जानकारी हो कि नोबल पुरस्कार को दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है। प्रत्येक वर्ष यह पुरस्कार मानव जाति के हित के लिए सबसे अच्छा कार्य करने वाले को दिया जाता है। इससे पहले गुरूवार को साहित्य क्षेत्र में नॉर्वेजियन लेखक जॉन फॉसे को नोबेल पुरस्कार दिया गया था। जॉन फॉसे को यह पुरस्कार उनके नाटक और गद्य के लिए दिया गया।

नोबेल समिति ने नरगिस मोहम्मदी के साथ-साथ पूरे आंदोलन के काम को दी मान्यता

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान नोबेल समिति के अध्यक्ष बेरिट एंडरसन ने कहा कि नरगिस मोहम्मदी के साथ यह पुरस्कार पूरे आंदोलन के महत्वपूर्ण काम को मान्यता देता है। साथ ही उन्होंने कहा कि पुरस्कार के प्रभाव पर निर्णय लेना नोबेल समिति का काम नहीं है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि आंदोलन जिस रूप में भी ठीक लगे काम जारी रखने के लिए एक प्रोत्साहन है।

जेल में बंद हैं नरगिस मोहम्मदी

वर्तमान में नरगिस मोहम्मदी जेल में कैद है। नरगिस मोहम्मदी को 31 साल की सजा सुनाई गई है। बता दें ईरान में वर्ष 2019 में हुए हिंसक विरोध-प्रदर्शन की एक पीडि़ता के स्मारक में शामिल होने के आरोप में उन्हें नवंबर 2019 में गिरफ्तार किया गया था। नरगिस मोहम्मदी को स्थानीय पुलिस ने 13 बार कैद किया था जिसमें उन्हें पांच बार दोषी ठहराया गया था। उन्हें 31 साल कैद की सजा सुनाई गई है।

महसा अमिनी की मौत के बाद मोहम्मदी को भेजा जेल

ज्ञात हो कि वर्ष 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद से ईरान में कट्टरपंथियों के विरोध में लगातार प्रदर्शन होते रहे। वर्ष 2019 में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के दौरान 22 वर्षीय महसा अमिनी को स्थानीय पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। जिसके बाद महसा अमिनी की मौत हो गई थी। महसा अमिनी की मौत पर नरगिस मोहम्मदी ने विरोध प्रदर्शन किया था। इसी विरोध प्रदर्शन के विरोध में उन्हें जेल भेजा गया था। इस आंदोलन में 500 से अधिक लोगों की मौत हुई थी वहीं 22000 से अधिक लोगों को ईरान सरकार ने गिरफ्तार किया था।

नोबेल पुरस्कार जीतने वाली नरगिस 19वीं महिला

नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाली नरगिस मोहम्मदी 19वीं महिला है। वह ईरान की दूसरी महिला हैं जिन्हें नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है। इससे पहले 2003 में ईरान की शिरीन एबादी को नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *