केशव प्रसाद मौर्य

बरेली: जनता विकास के नाम पर चुनेगी मोदी सरकार- केशव प्रसाद मौर्य

Top प्रदेश

बरेली। लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा के दिग्गज नेता लगातार रैलियां और जनसभा कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बरेली में एक सभा का आयोजन किया। इस सभा में उपमुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया और अधिक से अधिक संख्या में छत्रपाल गंगवार के पक्ष में वोट करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस बार जनता विकास के नाम पर मोदी को चुनेगी।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लगभग अस्सी प्रतिशत वोट भाजपा के पक्ष में हैं। शेष बचे 20 फीसदी वोटों का बंटवारा हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि समय आ गया है जनता के बीच जाकर भाजपा के पक्ष में वोट मांगे। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि लक्षमी जी कभी भी साइकिल पर सवार होकर नहीं आती वह फूल पर बैठकर आती हैं। लक्ष्मी जी के आने से घर में खुशहाली होगी।

उन्होंने सलमान खुर्शीद के भतीजे के बयान पर कहा कि अब भारत में जमीन जिहाद, लव जिहाद या फिर वोटों का जिहाद नहीं चलेगा। इस समय अगर कुछ चलेगा तो भारत का विकास चलेगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए मोदी सरकार को तीसरी बार लाना होगा। जनता ने मन बना लिया है और तय भी कर लिया है।

इंडी गठबंधन पर उन्होंने कहा कि गप्पू और पप्पू की जोड़ी फेल हो गई है। लोगों को सब मालूम है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कर्नाटक में आरक्षण का मानक कांग्रेस ने खड़ा किया है। जिसमें कांग्रेस ने ओबीसी का आरक्षण छीन कर मुसलमानों को देने का काम किया है।

उन्होंने कहा संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण देने के खिलाफ है। इसलिए जिन लोगों ने यह पाप किया है। उनको सजा इसी साल  में दी जाएगी। कमल का फूल खिलाकर मोदी जी को जिताया जाएगा। विरोधी कहते हैं कि भाजपा को 400 सांसद मिल गए तो लोकतंत्र, संविधान खतरे में पड़ जाएगा लेकिन हकीकत में ऐसा कुछ नहीं। खतरा तो राहुल गांधी व अखिलेश यादव के राजनीतिक भविष्य को है।

यह भी पढ़ें: सीएम धामी ने छत्रपाल के समर्थन में मांगा वोट, कहा अधिक से अधिक संख्या में डालें वोट

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *