Bareilly: वनखंडी नाथ मंदिर के पास कांवड़ियों पर किया पथराव, पुलिस फोर्स तैनात

Top प्रदेश

पिछले काफी समय से शांत रह रहे बरेली का माहौल अराजकतत्वों ने खराब करने की नापाक कोशिश की है। रविवार दोपहर को वनखंडी नाथ मंदिर के पास कुछ असमाजिकतत्वों ने कांवडियों के जत्थे पर पथराव कर दिया। जिससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई है। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल क्षेत्र में तैनात कर दिया गया है। घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है। वहीं शनिवार को आंवला के मनौना गांव में कांवडियों का रास्ता रोकने का प्रयास किया गया था। जिससे वहां का माहौल खराब होने लगा था। कांवड़ियो की शिकायत पर पूर्व पार्षद को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दे कि बरेली के बारादरी थाना का जोगी नवादा क्षेत्र संवेदनशील कहा जाता है। हालांकि योगी आदित्य नाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद से यह क्षेत्र शांत था। रविवार को जोगी नवादा क्षेत्र में शाहनूरी मस्जिद के पास से कांवडियों का जत्था जा रहा था। उसी बीच अचानक दूसरे समुदाय के अराजकतत्वों ने कावडि़यों पर पथराव कर दिया।

इसके बाद भारी संख्या में कांवडियां बाबा बनखंडी नाथ मंदिर के पास इकट्ठे हो गए। आरोप लगाया जा रहा है कि गुसाई गौटिया के रिलायंस टापर से होते हुए कांवडियों का एक जत्था कछला से जल लेने जा रहा था। तभी अचानक शाहनूरी मस्जिद के पास दूसरे समुदाय के लोगों ने पूर्व पार्षद के इशारे पर छतों से कांवडि़यों पर पथराव कर दिया। इस घटना में दर्जन भर से अधिक कांवड़िया घायल हो गए। घायलों में पुरूष और महिला दो ही कांवड़िया शामिल हैं।

रास्ता रोकने पर हुआ पथराव

दूसरे पक्ष का आरोप है कि इस मार्ग से कभी कांवड़िया नहीं जाते थे। कांवड़ियों का रास्ता रोकने पर पथराव हो गया। हंगामे की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है। पथराव की सूचना मिलते ही एसपी सिटी राहुल भाटी, सीओ आशीष प्रताप सिंह सहित पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने स्थानीय मार्केट को बंद करा दिया है। वहीं पथराव का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें कुछ लोग पथराव करते दिखाई

50 से 60 लोगों ने किया पथराव

वनखंडी नाथ मंदिर बरेली शहर के प्रमुख नाथ मंदिरों में से एक है। प्रत्येक सावन के सोमवार को हजारों की संख्या में कांवडियां यहां पहुंचते हैं। तीसरे सोमवार को भी जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों का एक जत्थ रिलायंस टावर के पास से वनखंडी नाथ मंदिर जा रहा था। इसी बीच 50-60 लोगों ने कांवड़ियों पर पथराव शुरू कर दिया। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें कुछ युवक पथराव करते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।

वीडियों और सीसीटीवी फुटेज से होगी दोषियों की पहचान

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया की असमाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। घटना की जांच की जा रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी और वीडियों के माध्यम से असमाजिक तत्वों को पहचाना जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल कांवड़ियों की शिकायत पर पूर्व पार्षद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आंवला के मनौना गांव में भी हुआ था हंगामा

बता दे शनिवार रात आंवला क्षेत्र के मनौना गांव में कांवड़ियों को रोके जाने से हंगामा हो गया था। जानकारी के अनुसार शनिवार को देर शाम गंगा जल लेने कछला घाट जा रहे कांवड़ियों का रास्ता दूसरे समुदाय के लोगों ने रोक दिया था। इसके बाद कांवडियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया था। माहौल की गंभीरता को देखते हुए आसपास के थानों की पुलिस को बुला लिया था। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद रात करीब ढाई बजे कांवड़ियों के जत्थे को पुलिस ने गांव की सीमा से बाहर निकाला था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *