bigg boss

Bigg Boss 17: शो शुरू होने से चंद घंटों पहले पूर्व मिस इंडिया ने छोड़ा शो

मनोरंजन

छोटे पर्दे का सबसे चर्चित शो बिग बॉस के 17वें सीजन के शुरू होने के लिए चन्द घंटे शेष बचे हैं। शो के शुरू होने से कुछ घंटो पहले ही मेकर्स को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल शो शुरू होने से चन्द घंटे पहले ही पूर्व मिस इंडिया मनस्वी ममगई ने शो से अपना नाम वापस ले लिया है। बिग बॉस सीजन 17 की शुरूआत 15 अक्टूबर को रविवार के दिन से होगी।

नवरात्रि के शुभ मुहूर्त में आरंभ हो रहे रियलिटी शो बिग बॉस 17 के मेकर्स को शनिवार उस समय झटका लगा जब प्रोमो शूट के तुरंत बाद पूर्व मिस इंडिया मनस्वी ने शो से अपना नाम वापस ले लिया। बता दें कि एक दिन पहले ही बिग बॉस मेकर्स ने शो के सभी प्रतिभागियों के नाम सोशल मीडिया पर शेयर किए थे।

मनस्वी हाल ही में काजोल की वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ में अहम भूमिका में नजर आई थी। इसके अतिरिक्त वह अजय देवगन की फिल्म एक्शन जैकसन में भी नजर आई थी। सूत्रों की माने तो मनमस्वी के बिग बॉस 17 छोड़ने की मुख्य वजह उन्हें हाल में मिला दमदार रोल है।

कौन हैं मनस्वी ममगई

मनस्वी को सबसे अधिक लोक प्रियता 2010 में मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीतने पर मिली थी। हालांकि मिस इंडिया वर्ल्ड बनने से दो साल पर्व 2008 में वह मिस इंडिया टूरिज्म इंटरनेशनल का खिताब भी जीत चुकी हैं। इसके अतिरिक्त अमेरिकी गेम शो द प्राइस इज राइट भी वह जीत चुकी हैं।

इतना ही नहीं वह कई म्यूजिक वीडियों में भी काम कर चुकी हैं। इसके अतिरिक्त वह काजोल की वेब सीरीज द ट्रायल में भी मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। साथ ही अजय देवगन की फिल्म में भी वह नजर आ चुकी हैं।

बिग बॉस 17 में क्या है खास

बिग बॉस का यह 17वां साल है इसी कारण इस बार इस शो में 17 ही प्रतिभागी रखे गए हैं। इसमे तीन जोड़े और 11 एकल प्रतिभागी बताए जा रहे हैं। शो की शूटिंग मुंबई में बने सेट पर हो रही है। हर शो की तरह इस शो को सलमान खान ही होस्ट कर रहे हैं।

बताया जा रहा है इस बार शो में बाथरूम में भी कैमरा गया है। शो से पहले पत्रकारों को बिग बॉस के भीतर भी ले जाया गया था। जानकारी के अनुसार दर्शकों को लुभाने के लिए इस बार कई सरप्राइज भी रखे गए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *