bigg boss

Bigg Boss : 15 अक्टूबर से शुरू होगा बिग बॉस 17, फैंस कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार

मनोरंजन

हिन्दुस्तान का सबसे पसंददीदा शो बिग बॉस 17 जल्द शुरू होने वाला है। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे है। वहीं सोशल मीडिया पर शो से संबंधित कंटेट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस शो में हर बार कुछ नया देखने को मिलता है शो के मेकर्स इस बात का पूरा ध्यान रखते है कि देखने वाले को मजा आए।

बता दें बिग बॉस सीजन 17 की ओटीटी की तरह ही लाइव स्ट्रीमिंग होगी। वहीं जानकारी मिल रही है कि इस बार मेकर्स ने बाथरूम में भी कैमरे लगाए है। जानकारी के लिए बता दें बिग बॉस का सीजन 17 इस महीने अर्थात 15 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। हर बार की तरह सलमान खान इस बार भी कुछ धमाका करेंगे।

सूत्रों के अनुसार बिग बॉस सीजन 17 की जियो सिनेमा पर 24 घंटे लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। जिसमें कई ऐंगल्स पर शूट किया जाएगा। बताया जा रहा है इस बार बाथरूम से लेकर बेडरूम तक हर जगह कैमरे देखने को मिलेगे। वहीं अगर इस बार के कंटेस्टेंटस की बात करें तो इस बार मुनव्वर फारूकी, प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन मन्नारा चोपड़ा और यूट्यूबर अरमान मलिक के इस शो में आने की खबर है।

वहीं कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी भी इस बार शो में दिखेंगे। प्रियंका और परिणीति चोपड़ा की चचेरी बहन मन्नारा चोपड़ा भी एक कंटेस्टेंट के रूप में इस शो में शामिल होने वाली हैं। साथ ही यूट्यूबर अरमान मलिक भी बिग बॉस के घर में एंट्री लेने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार इस बार बिग बॉस सीजन 17 धमाकेदार होने वाला है इसके साथ ही शो में अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन एंट्री लेने वाले हैं। खतरों के खिलाड़ी के कंटेस्टेट ऐश्वर्या शर्मा भी इस बार शो का हिस्सा होंगी। इसके साथ ही ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार भी जोड़ी के रूप में नजर आएंगे। वही मॉडल और एक्ट्रेस मनस्वी माम्गई भी बिग बॉस 17 में नजर आने वाली हैं। वहीं अनुराग डोभाल, जिगना वोरा, सनी आर्य और ऋषि धवन भी शो का हिस्सा होंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *