अमेरिका के अलास्का के तट पर रविवार को लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। रेक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.4 बताई जा रही है। भूकंप का केन्द्र धरती से 9.3 किलोमीटर गहराई में बताया जा रहा है। भूकंप के बाद अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी। अमेरिकी सरकार ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से घर के बाहर निकलने के लिए कहा है।
बता दे रविवार दोपहर 7.4 तीव्रता के भूकंप से पूरा अलास्का कांप गया। भूकंप के झटकों के कारण भयानक तबाही की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक नुकसान की सही जानकारी नहीं मिल पाई है। भूकंप के झटकों के बाद तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है।
सुनामी की चेतावनी की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में दशहशत का माहौल है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप का केन्द्र पृथ्वी से 9.3 किलोमीटर गहराई में था। जानकारी के अनुसार अलेउतियन द्वीप, अलास्का प्रायद्वीप और कुक इनलेट इलाकों में तेज झटके महसूस किए गए है।
भूकंप के बाद कई वीडियो सोशल मीडिया पर आए हैं। जिसमें लोग सब कुछ छोड़कर भागते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं समुद्र के अंदर हलचल भी देखी जा रही है। सुनामी को देखते हुए लोगों से समुद्री तट से दूर किसी सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा जा रहा है।
दो सप्ताह पहले भी आया था भूकंप
गौरतलब हो कि दो सप्ताह पहले भी एंकरेज, अलास्का में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। उस समय भूकंप का केन्द्र शहर से लगभग 12 मील दक्षिण में था। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार दो सप्ताह पहले आया हुआ भूकंप का केन्द्र पृथ्वी से 17.5 मील गहराई में बताया जा रहा है।
बता दे कि अलास्का पैसिफिक रिंग ऑफ फायर में आता है इसी कारण से इसे सीस्मिक ऐक्टिविटी में काफी सक्रिय माना जाता है इसी कारण से यहां भूकंप का खतरा हमेशा बना रहता है।
1964 में आया था भीषण भूकंप
जानकारी हो कि अलास्का में 1964 में 9.2 तीव्रता का भूकंप आया था। यह भूकंप उत्तरी अमेरिका में आया अब तक का सबसे भीषण भूकंप था। भूकंप के कारण उस समय सुनामी भी आई थी। भूकंप और सुनामी के चलते उसे समय 250 से अधिक लोग मारे गए थे।