मतदान

लोकसभा चुनाव: थमा तीसरे चरण का प्रचार, 11 राज्यों में 7 मई को होगा मतदान, दांव पर कई दिग्गजों की किस्मत

Top देश

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव प्रचार रविवार शाम छह बजे थम गया। तीसरे चरण में 92 सीटों पर 1300 से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस चुनाव में गृह मंत्री सहित कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी हुई है। तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा।

गौरतलब हो कि तीसरे चरण में 11 राज्यों की 92 सीटों पर 7 मई को मतदान होगा। जिसमें 1300 से अधिक उम्मीदवार मैदान में है, जिसमें से तकरीबन 120 महिलाएं हैं। तीसरे चरण में

तीसरे चरण में किन राज्यों की इतनी सीटों पर होगा मतदान

  1. गुजरात में 25
  2. कर्नाटक में 14
  3. महाराष्ट्र में 11
  4. मध्य प्रदेश में 8
  5. छत्तीसगढ़ में 7
  6. बिहार में 5
  7. असम में 4
  8. उत्तरप्रदेश में 10
  9. पश्चिम बंगाल में 4
  10. गोवा में 2
  11. दादर-नागर हवेली में 2 सीटों पर मतदान होगा।

92 सीटों पर 1351 उम्मीदवार

अब प्रत्याशी केवल घर-घर जाकर ही मतदाताओं को लुभा सकते हैं। किसी भी तरह की प्रचार गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। 18वीं लोकसभा के लिए अब तक दो चरणों में 190 सीटों पर मतदान हो चुका है, तीसरे चरण में इसके लिए 2963 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया था। जिसमें से 1563 नामांकन वैध पाए गए थे और अब चुनावी मैदान में 1351 उम्मीदवार हैं।

यह भी पढ़ें: भाजपा की आपसी कलह ही ना ठोक दे ताबूत की आखरी कील

तीसरे चरण में यह दिग्गज भी हैं मैदान में

  1. मैनपुरी से डिंपल यादव
  2. गांधीनगर से केंद्रीय मंत्री अमित शाह
  3. गुना से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
  4. पोरबंदर से केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया
  5. राजकोट से केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला
  6. धारवाड़ से केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी
  7. आगरा से एसपी सिंह बघेल
  8. राजगढ़ से दिग्विजय सिंह
  9. बारामती से सुप्रिया सुले 
  10. बहरामपुर सीट से अधीर रंजन चौधरी और यूसुफ पठान
  11. विदिशा से शिवराज सिंह चौहान
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *