chatrpal

लोकसभा चुनाव: बरेली से छत्रपाल और आंवला से धर्मेन्द्र कश्यप ने भरा नामांकन

Top प्रदेश

बरेली, दुर्ग दृष्टि। लोकसभा चुनाव की बुगुल बज चुकी है। इसी क्रम में आज बरेली से नामांकन शुरू हो गया है। नामांकन के पहले ही दिन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार ने बरेली से और आंवला से धर्मेन्द्र कश्यप ढ़ोल नगाडों के साथ अपना पर्चा दाखिल करने पहुंचे।

सुबह 11.10 बजे आंवला सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी धर्मेन्द्र कश्यप ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। इसके बाद दोपहर दो बजे फिर से बिथरी विधायक राघवेंद्र शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप और अन्य समर्थकों के साथ एक-एक सेट नामांकन पर्चा दाखिल किया।

इसके बाद बरेली सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार ने दोपहर 12.10 बजे दो सेट और फिर दोपहर 1.45 बजे दो सेट नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस दौरान छत्रपाल गंगवार के साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, संसद सांसद संतोष गंगवार, विधायक संजीव अग्रवाल, मेयर उमेश गौतम समेत कई दिग्गज नेता अदि मौजूद रहे।

मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार ने कहा कि भाजपा बहुत बड़े अंतर के साथ लोकसभा जीत रही है। इस चुनाव में भाजपा जीत का इतिहास रचेगी। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 400 पार हो रही है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भाजपा बहुत बड़े अंतर के साथ चुनाव जीत रही है। बरेली लोकसभा में भाजपा की टक्कर पर कोई नहीं है।

प्रवीन सिंह ऐरन का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि जो दूसरे प्रत्याशी है (सपा) वह सांसद भी रह चुके हैं, सांसद बनने के बाद कभी दिखे ही नहीं। जनता इंतजार कर रही है कि वह आएं तो जवाब देंगे। भारतीय जनता पार्टी का किसी से कोई मुकाबला नहीं है।

वहीं नामंकन दाखिल करने पहुंचे आंवला सांसद धर्मेद्र कश्यप ने कहा कि जनता का अपार समर्थन, प्रेम और आशिर्वाद हमारे साथ हमेशा से है। इस वर्ष पिछली बार का रिर्काड टूटने जा रहा है। हमने तीन लाख का नारा दिया था वहीं मुख्यमंत्री ने पांच लाख का नारा दिया है। हमने इसे चुनौती के रूप में स्वीकार किया है। इस बार भाजपा पांच लाख वोट लेकर इतिहास रचेगी।

बरेली लोकसभा की दोनों सीटों के उम्मीदवारों के लिए अपील करने आए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जमकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार कार्यकर्त्ताओं की सरकार है। वह अपने कार्यकर्ताओं को लेकर कार्य करती है।

साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस बार भाजपा प्रदेश की पूरी 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि बरेली लोकसभा सीट से छत्रपाल सिंह गंगवार और आंवला से धर्मेन्द्र कश्यप भारी मतों से जीतेंगे। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी ने हर व्यक्ति को छत दी। अब देश विकास के पथ पर चल रहा है, फिर से मोदी सरकार आएगी और इस बार चार सौ पार जाएगी।

इन्होंने भी दाखिल किया नामांकन
भाजपा प्रत्याशियों के अतिरिक्त जनशक्ति एकता पार्टी से रोहताश कुमार, वंचित समाज इंसाफ पार्टी से लईक अहमद अंसारी एवं नितिन मोहन ने निर्दलीय पर्चा दाखिल किया।

यह भी पढ़ें : Iran-Israel: ईरान ने कभी इस्राइल को दी थी मान्यता, जाने दोस्ती से दुश्मनी का इतिहास

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *