पुतिन

पश्चिमी देशों पर पुतिन ने साधा निशाना, कहा भारत के खिलाफ हो रही है साजिश

Top विदेश

नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आठवें ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (ईईएफ) में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशांसा करते हुए कहा कि मोदी के शासन काल में भारत का विकास हो रहा है। साथ ही उन्होंने पश्चिमी देशों पर भारत के साथ सौतेला व्यवहार करने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पश्चिमी देश प्रत्येक उस व्यक्ति को अपना दुश्मन मानते हैं जो उनका अनुसरण करने के लिए तैयार नहीं है।

भारत के साथ भी पश्चिमी देश वैसा ही व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी इसे अच्छी तरह समझते हैं। भारत के खिलाफ साजिश रची जा रही है। एशिया की स्थिति को हम साफ देख सकते हैं और सब कुछ स्पष्ट है।

मॉस्को में आयोजित कार्यक्रम में पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी के साथ मजबूत हो रहा है। भारत में हाईटेक निर्यात तेजी के साथ ग्रोथ कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय मामलों का सबसे अधिक प्रभाव भारत पर पड़ रहा है।

भारत 1.5 अरब की आबादी और सात प्रतिशत से अधिक जीडीपी ग्रोथ के साथ वैश्विक मुद्दों को हल करने का वास्तविक हकदार बन गया है। इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कानून को बदलने की सिफारिश की करते हुए कहा कि वैश्विक परिस्थितियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय कानून में भी बदलाव होना चाहिए जो आज के समय में बहुत ही आवश्यक है।
पुतिन ने नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक बुद्धिमान व्यक्ति हैं। मोदी के नेतृत्व में भारत में विकास बहुत तेजी के साथ हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने वित्तीय सुरक्षा और साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई में भारत और रूस के बीच सहयोग पर उम्मीद जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनके अच्छे राजनीतिक संबंध हैं। विकास के मुद्दे पर दोनों की सोच पूरी तरह से मिलती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *