Subway

Subway: बिक रही है 58 साल पुरानी सैंडविच चेन सबवे, 17 साल के लड़के ने रखी थी नींव

Top बिजनेस

नई दिल्ली। 100 से अधिक देशों में अपना कारोबार चलाने वाली दुनिया की जानी-मानी फास्ट फूड चेन सबवे बिकने वाली है। जानकारी के अनुसार इस कंपनी को खरीदने के लिए तीन बड़ी कंपनियां आगे आई है। इस रेज में बेस्ड प्राइवेट इक्विटी फर्म रोर्क कैपिटल ने सबसे ज्यादा बोली लगाकर सबवे को 9.55 अरब डॉलर में खरीदने का प्रस्ताव रखा है जिसे लगभग फाइनल बताया जा रहा है। एक न्यूज रिपोर्ट के अनुसार सबवे ने कहा है कि उनकी लीडरशिप में किसी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं किया जा रहा है।

गौरतलब हो कि सबवे की शुरूआत 1965 में हुई थी। यह सैंडविच चेन के लिए विश्वभर में जानी जाती है। इसके आउटलेट 100 से अधिक देशों में हैं। वर्तमान में यह विश्व की सबसे बड़ी रेस्टोरेंट चेन है। इसके दुनियाभर में 37000 आउटलेट हैं।

सबवे का इतिहास

सबवे कंपनी की शुरूआत आज से लगभग 58 वर्ष पूर्व 1965 में फ्रेड डेलुका ने शुरू की थी। उस समय इस कंपनी के संस्थापक की आयु मात्र 17 वर्ष थी। उन के इस काम में उन के मित्र पीटर ने भी साथ दिया था। कंपनी ने धीरे धीरे विस्तार किया और आज दुनिया के लगभग 100 देशों यह फैली हुई है।

सबवे मुख्यरूप से अपने सैंडविच के लिए विश्वभर में जानी जाती है। विश्व के 100 से अधिक देशों में इसके 37000 आउटलेट है। वर्तमान में सबवे के दो मुख्यालय मियामी और कनेक्टिकट में हैं। वर्तमान में इसका मालिकाना हक इसके संस्थापक परिवार के पास ही है।

क्यों बिक रही है सबवे

जानी-मानी फास्ट फूड चेन कंपनी सबवे के बिकने की खबर सुनन के बाद से व्यापार जगत में हडकंप सा मच गया। सभी यह सोचने को मजबूर हो गए हैं कि बुलंदी के शिखर पर पहुंचने के बाद आखिर सबवे क्यों बिक रही है।

जानकारों की माने तो कंपनी को अपने इस व्यवसाय से अच्छा मुनाफा भी हो रहा है। सूत्रों की माने तो लगातार  बढ़ती लागत और चुनौतियों के चलते इसे बेचने का निर्णय लिया गया है। जानकारी के अनुसार सबवे कंपनी को पोपीज और चिक फिल ए जैसी कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही थी।

वहीं रोर्क कैपिटल पहले से ही जिमी जोन्‍स, ऑर्बीज, बास्किन रॉबिन्‍स और बफेलो वाइल्‍ड विंग्‍स जैसे फूड चेन संचालित कर रही है। तो रेस्टोरेंट सेक्टर में रोर्क कैपिटल का दबदबा और बढ़ेगा। जिसके कारण कंपनी के लिए चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं। लगातार बढ़ रही लागत और चुनौती को देखते हुए कंपनी के मालिकों ने कंपनी को बेचने का निर्णय लिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *