हरचरण सिंह ढाल

नौतपा में पुलिसवालों को बांटा पानी

प्रदेश

बरेली। नौतपा की इस भीषण गर्मी से सभी लोग परेशान है। तपती गर्मी में लोगों की सेवा कर रही पुलिस को राहत देने के लिए सरदार हरचरण सिंह ढाल ने ठंडे पानी की बोतल बांटी।

जानकारी के अनुसार हरचरण सिंह ढाल पिछले चार सालों से लगातार लोगों की सेवा के लिए लगातार काम कर रहे हैं। प्रति दिन अपने सामर्थ के अनुसार बीस से पच्चीस लोगों को लंगर कराने वाले हरचरण सिंह ढाल ने बताया कि वह मात्र गुरू साहब के बताए रास्ते पर चलने की कोशिश कर रहे हैं।

हरचरण सिंह ढाल ने बताया कि इस भीषण गर्मी में जहां सभी एसी और कूलर में आराम कर रहे होते हैं वहां पुलिस वाले तपती धूप में लोगों की सेवा करते रहते हैं। उनकी इस सेवा को देखकर उनकी सेवा करने का विचार मन में आया। गुरू की इच्छा और सामार्थ के अनुसार जो सेवा हो सकती है वह करते रहते हैं।

बता दें रेलवे से रिटायर्ड हरचरण सिंह आए दिन लोगों को कपड़े बांटते और लोगों को खाना खिलाते दिखाई दे जाते हैं। उन्होंने बताया कि एक दिन गुरू कृपा से मन में विचार आया और तभी से लांगर बांटना शुरू किया था। वाहे गुरू की कृपा से पिछले चार सालों से रोज लंगर बांटा जा रहा है।

पुलिस वालों को पानी देने की बात पर उन्होंने कहा कि जो पुलिस वाले तपती धूप में घंटों हमारे लिए खड़े रहते हैं। उनके लिए पानी पिलाना सभी देशवासियों का कर्तव्य बनता है।

यह भी पढ़ें: Digital Arrest: महिला डॉक्टर को साइबर ठगों ने किया डिजिटल अरेस्ट

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *