मौज मस्ती की कोई उम्र नहीं होती और खुश होने के लिए किसी वजह की जरूरत नही होती। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही कुछ देखने को मिला हैं। वीडियो में कुछ लोग गाना गाते और इंजॉय करते देखा जा सकता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हो रहा है। आप इन लोगों की उम्र पर ना जाएं, इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि इसी का नाम तो जिंदगी हैं।
वीडियो में कुछ लोगों को काटा लगा वाला गाना गाते हुए देखा जा सकता है। एक व्यक्ति गाना गा रहा है और दो व्यक्ति उस गाने पर डांस कर रहे है जबकि बाकी के लोग ताली बजा रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 1998_roadrunner नाम के चैनल पर शेयर किया गया है।
इस वीडियो के अब तक 16.9 मिलियन व्यू हो चुके है लोग इसे जम कर शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया इसे कहते हैं…जिंदगी का असली मजा। वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा इसी खुशी की तलाश है। सभी सब बाहर ढूंढते हैं नहीं मिलता क्योंकि खुशी अपने अंदर है।