दिल्ली के श्रीनिवासपुरी में चार महीने पहले बनी सरकारी स्कूल की दीवार बारिश में ढह गई। दीवार गिरने की खबर मिलते ही भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। गनीमत रही की दुर्घटना के समय स्कूल में कोई बच्चा नहीं था। स्कूल की दीवार गिरने से वहां खड़े कई वाहन मलबे में दब गए।
गौरतलब हो की मौसम विभाग ने बारिश को लेकर पहले ही यलो अलर्ट जारी कर रखा था। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच शिक्षा मंत्री आतिशी मालैना के विधानसभा क्षेत्र कालकाजी के श्रीनिवासपुरी इलाके में स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय झरिया मढ़िया गढ़ी की दीवार का एक हिस्सा ढह गया।
4 महीने पहले ही बनी थी सरकारी स्कूल की दीवार
मजेदार बात यह है कि इस दीवार का निर्माण 4 महीने पहले ही 16 करोड़ रूपए की लागत से बनाया गया था जो पहली ही बारिश में ढेर हो गई। हालांकि गनीमत रही कि दुर्घटन के समय स्कूल में बच्चे नहीं थे अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। स्कूल की दीवार गिरने से वहां खडे कई वाहन मलवे में दब गए।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे भाजपा के नेताओं ने आम आदमी पार्टी पर निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि शिक्षा मंत्री आतिशी ने नई दीवार बनवाने के स्थान पर पुरानी दीवार पर ही टाइल्स लगाकर खाना पूर्ति की थी।
आम आदमी पार्टी की सरकार बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है। स्कूल की दीवार गिरना इसका सबूत है। इस घटना पर सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि इस घटना से स्पष्ट हो गया है कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकारी पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। पुरानी दीवार पर लीपा पोती कर करोड़ो रूपए का गमन किया है। यदि शिक्षा मंत्री के क्षेत्र का यह हाल है तो अन्य क्षेत्र का क्या हाल होगा?