अखिलेश यादव

बरेली वालों ने लिया अंहकार गिराने का संकल्प: अखिलेश यादव

Top प्रदेश

बरेली। जिस दल का अहंकार आसमान के बराबर है उसे गिराने का संकल्प बरेली वालों ने लिया है यह बात सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बरेली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। बरेली से सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन का संमर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि बरेली वालों ने अहंकार को नीचे गिराने का संकल्प लिया है। भाजपाइयों में दरार है और एक दूसरे को सुरमा लगा रहे हैं।

अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव भविष्य की पीढ़ियों को है साथ ही यह चुनाव संविधान बचाने का भी है क्योंकि जब संविधान बचेगा तभी देश बचेगा। उन्होंने कहा कि इस बार प्रवीण सिंह ऐरन की ऐतिहासिक जीत होगी। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण का चुनाव होने जा रहा है। जो बरेली से शुरू होकर मैनपुरी तक होगा। इंडी गठबंधन सभी सीटें जीतने जा रहा है

अखिलेश यादव ने मोदी और योगी पर हमला बोलते हुए कहा कि लखनऊ वाले तो बहुत आए। यहां अब दिल्ली वाले आए। एक किमी घूमकर चले गए। दिल्ली वालों की कहानी फेल हो गई है। उनके घिसे पीटे डायलॉग अब बेकार हैं। उन्होंने भाजपा और भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार का नाम लिए बिना कहा कि सच्चाई सब जानते हैं। जिनके लिए वोट मांगने आए होर्डिंग्स से उनकी तस्वीर गायब है।

उन्होंने किसानों के आंदोलन की सराहना करते हुए कहा कि किसान आंदोलन का नतीजा यह रहा कि सरकार ने तीनों काले कानून वापस लिए। इंडी गठबंधन जब भी बनेगा किसानों को पूरा सहयोग मिलेगा। डीजल पेट्रोल की कीमत बढ़ रही है। किसान से गेहूं नहीं खरीदा गया। बाजार पहुंचकर बेच रहे हैं। इन्होंने बड़े बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दिया है। हम किसानों का कर्जा माफ कर देंगे।

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा के शासन काल में किसान दुखी हैं। छात्र भी परेशान हैं। सभी पेपर लीक हो रहे हैं। दस से ज्यादा परीक्षा हुई थीं, सब के पेपर लीक हुए। भाजपा अग्निवीर जैसी आधी अधूरी नौकरी लाए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अग्निवीर व्यवस्था खत्म करेगी। पुलिस वाले भी हम पर भी गुस्सा दिखाते हैं। 

अखिलेश ने कहा कि जीएसटी, नोटबंदी अन्य योजनाएं फ्लॉप हैं। जब हमने सौ नंबर चलाया था तब तक सब सही था पर जब बीजेपी वालों ने 112 किया था तब से सब खराब हुआ है। सपा मुखिया ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड का खुलासा होने से भाजपा का बैंड बज गया है। भाजपा ने इलेक्ट्रॉल बॉन्ड से वसूली की। इसलिए यह महंगाई बढ़ी है।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या कोई हजार, सौ करोड़, दो सौ करोड़ का चंदा लेता है। बरेली में कई बड़े व्यापारी हैं वो जानते होंगे। जिस कंपनी ने इन्हें चंदा दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार दाल आटा के साथ डाटा भी देंगे। लैपटॉप जो दिए थे, वह आज भी चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Israel-Iran: जाने इस्राइल-ईरान में से किस में है कितना दम, किस के पास हैं कौन-कौन से हथियार

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *