train

Bihar Train Accident : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन की आठ बोगियां बेपटरी, पांच की मौत, 52 घायल

Top देश

दिल्ली से कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बिहार के रघुनाथपुर स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना बक्सर जंक्शन से ट्रेन चलने के कुछ देर बाद रघुनाथपुर पूर्वी गुमटी के पास हुआ। जानकारी के अनुसार ट्रेन की आठ बोगियां पटरी से उतर गई है। आधिकारिक तौर पर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। दुर्घटना में 52 लोगों के घायल होने और पांच लोगों के मरने की सूचना मिल रही है।

जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बुधवार को दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के पास रात करीब 21:35 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में आठ बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई।

आम लोगों ने राहत और बचाव कार्य किया। कुछ ही देर में प्रशासनिक अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार अब तक पांच लोगों की लाशें निकाली जा चुकी हैं जबकि 52 घायल लोगों को आम जनता की मद्द से निकाला गया है।

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया की मेडिकल टीम के साथ अधिकारी और दुर्घटना राहत यान दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्होंने दुर्घटना के कारण की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही घटना का कारण बताया जा सकता है।

वहीं दूसरी तरफ बचाव कार्य में लगे लोगों ने बताया कि अब तक पांच लोग निकाले गए हैं जिनकी सांस नहीं चल रही थी जब 50 से अधिक घायलों को निकाला गया है। घायलों को इलाज के लिए तत्काल भेज दिया गया है।

डाउन लाइन पर नहीं चल पाएंगी ट्रेन

हादसे के कारण ट्रैक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। ऐसे में तत्काल कोई भी ट्रेन इस ट्रैक से नहीं निकल सकती है। तकनीकी टीम घटना स्थल पर पहुंच रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही ट्रैक को सही कर दिया जाएगा।

रेलवे की ओर से जारी की गई हेल्प लाइन नंबर

PNBE – 9771449971
DNR – 8905697493
ARA – 8306182542
COML CNL – 7759070004
पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन : 
97948 49461
8081206628
पंडित दीन दयाल उपाध्याय कमर्शियल कंट्रोल :  8081212134

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *