दिग्विजय सिंह

कच्चातिवु पर दिग्विजय सिंह ने दिया विवादित बयान, कहा क्या उस द्वीप पर कोई रहता भी है?

Top प्रदेश

भोपाल। अपने बयानों के कारण हमेशा चर्चा में रहने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। अपने बयान में उन्होंने कच्चातिवु को श्रीलंका को देना सही बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कच्चातिवु द्वीप पर दिए बयान पर कहा कि क्या उप द्वीप पर कोई रहता भी है।

गौरतलब हो कि लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए तमिलनाडु पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस और डीएमके ने तमिलनाडु की जनता को अंधेरे में रखा है। उन्होंने कच्चातिवु द्वीप को श्रीलंका को देकर मछुआरों के साथ अन्याय किया। 

उन्होंने आगे कहा कि एनडीए सरकार लगातार मछुआरों को रिहा करा रही है और उनकी घर वापसी करा रही है। डीएमके और कांग्रेस सिर्फ मछुआरों की ही नहीं, बल्कि पूरे देश की गुनहगार है।

दिग्विजय सिंह ने कच्चातिवु द्वीप को बताया अनुपयोगी

प्रधानमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राजगढ़ से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने कहा, क्या उस द्वीप पर कोई रहता है? उन्होने कहा कि वह द्वीप पर कोई भी भारतीय नहीं रहता था। यह क्षेत्र भारत के लिए अनुपयोगी था। भाजपा जनता को भ्रमित करने के लिए इस प्रकार का बयान दे रही है।

यह भी पढ़ें: Haryana Bus Accident: महेन्द्रगढ़ में स्कूल बस पलटी, छह बच्चों की मौत, 15 घायल

कंगना रनौत ने कांग्रेस पर किया पलटवार

दिग्विजय के बयान को लेकर एक्ट्रेस और बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव में उतरी कंगना रनौत ने “एक्स” पर लिखा कि अक्साई चिन को बंजर जमीन बताने वाली सोच आज भी कांग्रेस में जीवित है।

दिग्विजय जी का कच्चातिवु द्वीप को लेकर दिया गया बयान कांग्रेस की उसी सोच को दर्शाता है। कांग्रेस की इसी सोच के चलते भारत के दूरस्थ क्षेत्रों में विकास नहीं हो पाया है। उन्होंने आगे लिखा कि यह नया भारत है और यहां देश के सबसे ऊंचे पोलिंग स्टेशन ‘ताशीगंग’ तक जल पहुंच रहा है।

हिमाचल प्रदेश के ‘कॉमिक’ जैसे ऊंचे गांवों तक बेहतर सड़को की कनेक्टिविटी है इतना ही नहीं वहां बिजली से हर घर रोशन है। उन्होंने लिखा देश की भौगोलिक अखंडता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा साथ ही ऐसी सोच रखने वालों को देश जवाब जरूर देगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *