हल्द्वानी: अवैध निर्माण तोड़ने गई टीम पर हमला, आगजनी में कई जख्मी, शहर में लगा कर्फ्यू, गोली मारने के आदेश

Top प्रदेश

उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले के बनभूलपुरा क्षेत्र में मलिक के बगीचे में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम और पुलिस की टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें रामनगर कोतवाल समेत 20 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हो गए। उपद्रवियों ने पुलिस जीप, नगर निगम की जेसीबी, ट्रैक्टर सहित कई वाहनों पर आग लगा दी। उपद्रवियों को रोकने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले के साथ फायरिंग भी करनी पड़ी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में मलिक के बगीचे में अवैध कब्जा हटाने के लिए नगर निगम की टीम पुलिस के साथ गई थी। अवैध निर्माण में नमाज स्थल के साथ मस्जिद भी थी। अवैध निर्माण हटाने की खबर सुनते ही समूह विशेष के लोग एकत्र हो गए और निगम की इस कार्यवाही का विरोध करने लगे।

उग्र प्रदर्शनकारियों ने अतिक्रमण हटाने के लिए लाई गई नगर निगम की जेसीबी को तोड़ दिया। जिसकी वजह से कुछ समय के लिए अतिक्रमण हटाने का काम रूका रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दूसरे जिलों से फोर्स बुला दी। इसी बीच नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने का काम फिर शु्रू कर दिया।

इस पर उपद्रवियों ने पथराव शु्रू कर दिया और नगर निगम के ट्रैक्टर तो पलट दिया। धीरे धीरे मामला गर्माता चला गया गया। इसी बीच उपद्रवियों ने पुलिस जीप और नगर निगम के ट्रैक्टर समेत कई वाहनों में आग लगा दी। वहीं दूसरी तरफ छतों पर मौजूद लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।

चारों तरफ से हो रहे पथराव को देखते हुए पुलिस ने भी बचाव में पथराव किया और कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे। देर शाम उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाने में आग लगा दी। शाम तक जारी आगजनी और पथराव की घटना को देखते हुए पुलिस को उपद्रवियों को भगाने के लिए पैर पर गोली मारने के आदेश भी जारी हो गए। पुलिस की इस फायरिंग में एक व्यक्ति के गोली लगने की सूचना मिल रही है।

क्रमवार घटना की जानकारी

गुरूवार दोपहर तक नगर निगम बनभूलपुरा में मलिक के बगीचे में बने अतिक्रमण को हटाने के लिए तैयारी थी। इस अवैध निर्माण में मस्जिद और मदरसा भी था। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोपहर ढाई बजे तक कोतवाली के बाहर हल्द्वानी के आसपास के थानों की फोर्स और तीन बस रिजर्व पुलिस पहुंच गई थी।

शाम 4 बजे पुलिस फोर्स के साथ नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण ढहाने पहुंची। इसका स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने जेसीबी और नगर निगम की टीम को अंदर पहुंचाया। कार्रवाई शुरू होती तभी तीन ओर से स्थानीय लोग पहुंच गए और विरोध करने लगे।

लोगों को वहां से हटाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया। पुलिस की इस कार्यवाही पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया। अचानक पुलिस टीम पर तीनों ओर से पत्थरों होने की दशा में टीम के लोग बैरिकेडिंग के पीछे छिपकर खुद को बचते नजर आए।

प्रदर्शनकारियों ने मौके पर मौजूद नगर निगम की जेसीबी तोड़ दी। इससे करीब 15 मिनट तक काम रुका रहा। इस बीच दूसरे जिलों से और फोर्स बुला ली गई।

इस बीच नगर निगम ने दोबारा अतिक्रमण ढहाना शुरू कर दिया। इस पर उपद्रवियों ने फिर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। गुस्साए लोगों ने नगर निगम के ट्रैक्टर को पलट दिया और उसमें आग लगा दी।

उपद्रवियों को रोकने के लिए पुलिस ने कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे।

इसके बाद भी पथराव जारी रहा। स्थानीय लोगों ने टायर जलाकर रास्ता बंद कर दिया। उपद्रवियों ने आसपास के कई वाहनों को आग लगा दी।

बवाल की सूचना पर हल्द्वानी का बाजार बंद हो गया। इधर कुछ लोगों ने बनभूलपुरा थाने में भी आग लगा दी। थाने में आग लगाने की सूचना मिलते ही एसएसपी ने कुछ फोर्स को थाने की ओर मूव करा दिया।

मौके पर नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा, एसपी सिटी हरबंस सिंह, सहित तमाम अधिकारी तैनात हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *