exit poll

Lok Sabha Election: सवालों के घेरे में एग्जिट पोल, जानें कैसे एजेंसी ने बताए संभावित परिणाम

Top देश प्रदेश

लोकसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया समाप्त हो गई। मतगणना सुबह से आरंभ हो जाएगी। शाम तक चुनाव परिणाम भी आ जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया के समाप्त होने के बाद विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से एग्जिट पोल जारी किए गए। तीन एग्जिट पोल्स को छोड दें तो अधिकांश एजेंसियों के अनुसार इस चुनाव में एनडीए को 350 के आस-पास सीटे मिल रही हैं।

एग्जिट पोल आने के बाद से सभी विपक्षी दल एग्जिट पोल पर सवाल उठाते हुए उन्हें गलत बता रहे हैं। ऐसे में यह जानना आवश्यक है कि आखिर विभिन्न सर्वे एजेंसियां किस प्रकार से एग्जिट पोल करती है। इस लेख के माध्यम से हम आपको एग्जिट पोल से जुड़ी जानकारी देंगे।  

क्या होता है एग्जिट पोल?

एग्जिट पोल एक तरह का चुनावी सर्वे होता है। यह सर्वे मतदान वाले दिन जब मतदाता वोट देकर पोलिंग बूथ से बाहर निकलता है तो वहां सर्वे एजेंसी और विभिन्न न्यूज चैनल के लोग मौजूद होते हैं। वह मतदाता से वोटिंग को लेकर प्रश्न पूछते हैं।

इसमें उनसे पूछा जाता है कि उन्होंने किसको वोट दिया है? इस तरह से हर विधानसभा के विभिन्न पोलिंग बूथ से वोटर्स से सवाल पूछा जाता है। विभिन्न केन्द्रों से ऐसे सवाल बड़ी संख्या में एकत्र हो जाते हैं। इन आंकड़ों को जुटाकर और उनके उत्तर के हिसाब से अनुमान लगाया जाता है कि पब्लिक का रूझान किस ओर है।

जनता के रुझानों के आधार पर निष्कर्ष निकाला जाता है कि कौन सी पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं। इसका प्रसारण मतदान समाप्त होने के बाद ही किया जाता है।

एबीपी न्यूज- सी वोटर

सी वोटर के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 में, एनडीए 353 से 383, इंडी गठबंधन- 152 से 182 तथा अन्य दल चार से 12 सीटों को जीत सकता है। 

सी वोटर का सैंपल साइज 

सर्वे में 4,31,182 लोगों से बात की गई।

सभी सीटों के सर्वे में 543 लोकसभा सीटों को कवर किया गया। सर्वे के दौरान 4,129 विधानसभा सीटों को कवर किया गया।  

सी वोटर के अनुसार, आंकड़े 95 प्रतिशत सटीक हो सकते हैं।

इंडिया टुडेएक्सिस माई इंडिया

एक्सिस माई इंडिया के अनुसार, एनडीए 361 से 401, इंडी गठबंधन 131-166 वहीं अन्य दल 8-20 सीटें जीत सकती हैं।

एक्सिस माई इंडिया का सैंपल साइज

सर्वे के लिए 5,80,000 लोगों से बातचीत की गई। 

सर्वे के लिए देश के 22,288 गावों-शहरों को कवर किया गया, जिसमें 543 लोकसभा सीटों तो वहीं 3,607 विधानसभा सीटों को कवर किया गया।

इंडिया टीवी- सीएनएक्स

सीएनएक्स के अनुसार, एनडीए 371 से 401 सीटें जीत सकती है तो वहीं इंडी गठबंधन 109-139 पर सिमट सकता है। इसके अलावा, अन्य दलों की झोली में मात्र 10 से 20 सीटें ही आ सकती हैं।

सीएनएक्स का सैंपल साइज

सर्वे के लिए 1,629 विधानसभा के 17,919 मतदान केंद्रों को शामिल किया गया है। 

सर्वे के दौरान 1,79,190 लोगों से बातचीत की गई है।

जन की बात

जन की बात के अनुसार, एनडीए को – 362 से 392 सीटें, इंडी गठबंधन को 141-161 सीटें तो वहीं अन्य दल को 10-20 सीटें मिल सकती हैं।

जन की बात का सैंपल साइज

जन की बात का कहना है कि उन्होंने 3.5 लाख लोगों से बात की है, जिसमें अधिकांश संसदीय और विधानसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें: Opinion Poll Vs Exit Poll: ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल में क्या होता है अंतर? जानिए इससे जुड़ी जरूरी बातें

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *