नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव के लिए कुछ ही समय बचा है। पहले चरण में 21 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में 102 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को चुनाव होगा। इन सीटों पर दो पूर्व मुख्यमंत्री, आठ केन्द्रीय मंत्री और एक पूर्व राज्यपाल सहित 1625 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।
बता दें कि पहले चरण के लिए प्रचार समाप्त हो चुका है। कुछ ही घंटों में पहले चरण के चुनाव शुरू हो जाएंगे। मतदान शुक्रवार सुबह 7 बजे से शाम बजे तक चलेगे। पहले चरण में उत्तराखंड की सभी पांच, तमिलनाडु की सभी 39, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 8, मध्य प्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 5, असम और बिहार की 4, पश्चिम बंगाल की 3, अरूणाचल प्रदेश, मणिपुर और मेघालय की 2, मिजोरम और त्रिपुरा की एक-एक सीट पर मतदान होगा। इसके अतिरिक्त जम्मू कश्मीर, पुडुचेरी, अंडमान निकोबार और लक्षद्वीप की एक-एक सीट पर भी मतदान होगा।
यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव: बरेली से छत्रपाल और आंवला से धर्मेन्द्र कश्यप ने भरा नामांकनhttps://durgdristy.com/lok-sabha-elections-chhatrapal-filed-nomination-from-bareilly-and-dharmendra-kashyap-from-awala/