Sam Pitroda

Sam Pitroda: सैम पित्रोदा ने छोड़ा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस का अध्यक्ष पद, बयान से बढ़ रहीं थीं कांग्रेस की मुश्किलें

Top देश

अपने बयानों के कारण विवादों में घिरे रहने वाले सैम पित्रोदा ने आखिरकार इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है। इस बात की पुष्टी कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर स्वीकार की है।

क्या दिया था सैम पित्रोदा ने बयान

सैम पित्रोदा ने अपने एक बयान में देश के लोगों की तुलना अन्य देशों से करते हुए कहा था कि पूर्वी हिस्से के लोगों की शक्ल चीनी और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी नागरिकों जैसे दिखती है। उन्होंने कहा यदि हम कुछ लड़ाइयों को छोड़ दें तो लोग साथ रह सकते हैं। हम भारत जैसे विविधता से भरे देश को एकजुट रख सकते हैं। उन्होंने कहा हम पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरों और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी जैसे लगते हैं।

सैम पित्रोदा के बयान से बढ़ गई कांग्रेस की मुश्किलें

भाजपा द्वारा सैम पित्रोदा के बयोनों पर सवाल उठाने से कांग्रेस की मुश्किलें काफी बढ़ गई थी। वहीं दूसरी तरफ भाजपा इसका पूरा फायदा उठा रही थी। सैम पित्रोदा के इस बयान के कारण कांग्रेस की काफी फजीहत हो रही थी जिसका सीधा प्रभाव लोकसभा चुनाव पर भी पड़ रहा था।

सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस ने झाडा पल्ला

सैम पित्रोदा के बयोनों के चलते हो रही फजीहद से बचने के लिए कांग्रेस ने उनके बयानों से पल्ला झाल लिया है। खुद को सैम पित्रोदा के बयानों से अलग करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि सैम पित्रोदा की ओर से भारत की विविधताओं को जो उपमाएं दी गई हैं, वह गलत और अस्वीकार्य हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उपमाओं से अपने आप को पूर्ण रूप से अलग करती है।

मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा लगातार पित्रोदा के बयानों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साध रही है। चुनावी सभाओं में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव आगे बढ़ रहा है, विपक्षी पार्टी का मुखौटा उतरता जा रहा है। उन्होंने पित्रोदा के विवादास्पद बयानों को कांग्रेस की विभाजनकारी मानसिकता करार दिया। पीएम मोदी ने कहा कि एक बड़े नेता ने कांग्रेस की विभाजनकारी मानसिकता प्रदर्शित की है। गांधी परिवार के करीबी और शहजादे के सबसे बड़े सलाहकार ने जो कहा वह बहुत शर्मनाक है।

यह भी पढ़ें: जज्बे को सलाम: तीन साल से बिस्तर पर पड़ी फौजी की पत्नी ने किया मतदान

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *