punjabi boys

क्या आप जानते है मय थाई मुक्केबाजी में इतिहास रचने वाले भाईयों के बारें में?…बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले सिख

Top विदेश

दुर्ग दृष्टी, डेस्क। दोस्तों हम भारतीयों की बात ही निराली है। सिर्फ भारत में ही नहीं एक भातीय दुनिया के किसी भी कोने में जाए अपना लोहा मनवा ही लेते है। आज हम आप को बताते है ऐसी ही दो ब्रिटिश जुडवां भाइयों के बारें में जिन्हें ट्विन स्टैलियन्स कहा जाता है।

बता दें जरनैल सिंह गिल और जबरजंग सिंह गिल जुड़वा भाई है। जिन्हें “ट्विन स्टैलियन्स” के नाम से भी जाना जाता हैं। जरनैल सिंह और जबरजंग सिंह ने पूरे विश्व में मय थाई मुक्केबाजी में इतिहास रचा है। जानकारी के अनुसार दोनों भाइयों ने  मास्टर क्रु जोमपॉप के मार्गदर्शन में अपने करियर की शुरुआत की।

दोनों भाइयों की इस खेल के प्रति लगन, मेहनत, और समर्पण के चलते दोनों ने अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी महासंघ (आईबीएफ) और विश्व मुक्केबाजी परिषद (डब्ल्यूबीसी) में  चैंपियन बनकर दुनिया में ऐसा करने वाले पहले सिख होने का गौरव प्राप्त किया है।

6 साल की उम्र में शुरू की यात्रा

जरनैल सिंह और जबरजंग सिंह ने अपने सफर की शुरुआत 6 साल की उम्र से कर दी थी। जानकारी के अनुसार दोनों भाई राज सिंह रंधावा द्वारा निर्देशित एक किआटफोंटिप जिम में शामिल हुए और मास्टर क्रु जोमपॉप के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

दोनों भाइयों ने 2015 में इंटरक्लब फाइट करनी शुरू की, वहीं 11 फरवरी 2018 को जरनैल सिंह ने जूनियर ब्रिटिश ओपन में मय थाई में जीत दर्ज की और 7 अप्रैल को, जबरजंग ने प्रतिष्ठित ब्रिटिश डब्ल्यू.एम.एफ. अर्जित किया। वे पूरे वर्ष विभिन्न स्तरों पर चैंपियनशिप जीतते रहे।

हासिल किया डब्ल्यूएफएमसी ब्रिटिश मय थाई ग्रैंड चैंपियंस का ताज

इसके कुछ समय बाद ही दोनों भाई जरनैल सिंह और जबरजंग सिंह ने अपने अपने वर्गो में डब्ल्यूएफएमसी ब्रिटिश मय थाई ग्रैंड चैंपियंस का खिताब अपने नाम किया। मई 2019 में, उन्होंने WKU जूनियर विश्व कप टूर्नामेंट जीतकर, WKU जूनियर विश्व कप विश्व चैंपियन बनकर अपने कौशल को साबित किया।

जिसके बाद दोनों भाइयों ने विश्व चैंपियनशिप के लिए 2019 में जर्मनी गए, जहां अपने सभी प्रतिद्धंदियों को धूल चटाकर न्यू वर्ल्ड चैंपियंस का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया।

इतिहास में पहले सिख बने

फरवरी 2022 में जरनैल और जबरजंग पहले सिख बने जिन्होंने अंडर-16 बैंटमवेट और लाइटवेट श्रेणियों में आईबीएफ चैंपियन का ताज अपने नाम किया। वहीं दोनों भाइयों का 6 मई, 2023 को, उन्होंने WBC मुवा थाई बॉक्सिंग चैंपियंस में सिलेक्शन होन के बाद दुनियां भर में एक अलग पहचान मिली। जिसमें जबरजंग को अंडर -16 वेल्टरवेट चैंपियन और जरनैल को अंडर -16 सुपर-वेल्टरवेट चैंपियन के रूप में शामिल किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *