Subrata Roy

Subrata Roy: सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Top बिजनेस

भारत के बड़े उद्योगपतियों में से एक सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत रॉय सहारा का मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया है। वह पिछले काफी समय से गंभीर बीमारी के जूझ रहे थे। सुब्रत रॉय सहारा के निधन की खबर मिलते ही उद्योग जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा।

सहारा समूह ने एक बयान जारी करते हुए जानकारी दी की मंगलवार रात करीब 10 बजकर 30 मिनट पर कार्डिएक अरेस्ट के कारण सहारा इंडिया परिवार के मैनेजिंग वर्कर और अध्यक्ष सुब्रत राय सहारा का निधन हो गया है। जारी बयान में कहा कि सुब्रत राय पिछले काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे।

कैंसर उनके पूरे शरीर में फैल गया था। इसके अतिरिक्त उन्हें रक्तचाप और मधुमेह की भी समस्या थी। 12 नवंबर को तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बता दें कि सुब्रत रॉय सहारा का जन्म 10 जून 1948 को हुआ था। उनका नाम भारत के प्रमुख उद्योगपतियों में किया जाता है। वह सहारा इंडिया परिवार के फाउंडर थे। देशभर में वह सहाराश्री के नाम से जाने जाते थे। उनका जन्म बिहार के अरारिया जिले में हुआ था।

सुब्रत रॉय ने 1978 में की थी सहारा परिवार की स्थापना

सुब्रत रॉय ने 1978 में गोरखपुर से सहारा इंडिया परिवार की स्थापना की थी। वर्ष 2012 में इंडिया टुडे पत्रिका ने सुब्रत रॉय की गिनती भारत के 10 सर्वाधिक अमीर लोगों में की थी। फोर्ब्स की सूचना के अनुसार सुब्रत रॉय व्यक्तिगत संपत्ति के मामले में देश के सबसे धनवान व्यक्ति थे। 2010 तक उनके पास लगभग 1,09,224 करोड़ रूपए की परिसंपत्ति थी।

लखनऊ में दी जाएगी श्रद्धांजली

सहारा समूह से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुब्रत रॉय के पार्थिव शरीर को बुधवार को लखनऊ के सहारा शहर में लाया जाएगा। जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *