m p election

MP Election 2023: भाजपा ने चुनाव प्रचार में झोंकी अपनी पूरी ताकत, अकेले शिवराज की 160 सभाएं

Top प्रदेश

भोपाल। शाम होते ही विधानसभा चुनावों के लिए राजनीतिक दलों का प्रचार थम गया है। चुनाव प्रचार रूकने के बाद अब किसी भी प्रकार की कोई चुनावी सभा नहीं हो सकती है। मध्य प्रदेश में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा ने इस बार चुनाव प्रचार में कोई भी कोर नहीं छोड़ी है।

भाजपा के चुनाव प्रचार का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद 28 दिनों में 160 सभाओं को संबोधित किया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 7 दिन में 15 चुनावी सभाओं को संबोधित किया है।

गौरतलब हो कि मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। पहले चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा। चुनाव की घोषणा होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सात दिन में 15 जनसभाओं को संबोधित किया वहीं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सात दिनों में 21 सभाओं और रोड शो को संबोधित किया।

प्रदेश में सबसे अधिक चुनावी सभा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की। उन्होने 28 दिनों में 160 जनसभाओं को संबोधित किया।

पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों ने की 634 सभाएं

भाजपा ने चुनाव प्रचार में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी। प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए पार्टी ने 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया था। इन प्रचारकों ने चुनाव की घोषणा होने के बाद से 634 जनसभाएं की। प्रदेश में सबसे अधिक जनसभा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की।

उन्होंने 28 दिनों में 160 जनसभा और रोड शो किए। शिवराज सिंह ने जनसभाओं के माध्यम से लगभग सभी सीटो को साधने की कोशिश की है। शिवराज सिंह चौहान के बाद सबसे ज्यादा सभाएं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की। उन्होंने 17 दिनों में 80 जनसभाओं को संबोधित किया।

तीसरे नंबर पर सबसे अधिक सभाएं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त् शर्मा ने की। उन्होंने 21 दिनों में 55 सभाएं की। वहीं चुनाव प्रचार करने के मामले में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर चौथे स्थान पर रहे। उन्होंने 14 दिनों में 38 सभाएं की।

प्रधानमंत्री ने भी चुनाव प्रचार में झोंकी अपनी पूरी ताकत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश में भाजपा की जीत पक्की करने के ल्रिए 7 दिन में 15 चुनावी सभा और रैली की है। इतना ही नहीं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 7 दिन में 21 चुनावी सभा और रैली की। इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूरा फोकस मालवा निमाड़ पर था। इसी कारण उन्होंने अपनी 15 में से 7 कार्यक्रम मालवा निमाड़ में किए।

बता दें की मालवा निमाड़ में 66 विधानसभा सीटें है। 2013 में मोदी लहर के चलते भाजपा ने 66 में से 57 सीटों पर जीत हांसिल की थी। लेकिन 2018 के चुनाव में भाजपा को यहां से 28 सीटें ही मिली थी बाकी 35 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया था। इस चुनाव में भाजपा इन सीटों को गवाना नहीं चाहती है इसी कारण नरेन्द्र मोदी का पूरा ध्यान इन सीटों पर है।

पड़ोसी राज्यों के नेताओं को दी बॉर्डर की जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश में भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची इस प्रकार से बनाई है कि पड़ोसी राज्यों के नेताओं को उनके राज्य के बॉर्डर की सीटों को जिम्मेदारी दी गई है। योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अधिकांश सभाएं उत्तर प्रदेश से सटे जिलों में हुई। वहीं गुजरात की सीमा से लगे क्षेत्रों में भूपेन्द्र पटेल और महाराष्ट्र की सीमा वाले जिलों में देवेन्द्र फडणवीस की सभाएं कराई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *