Swati Maliwal

Swati Maliwal: स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले में ‘आप’ सांसद संजय सिंह ने जताया खेद

Top प्रदेश

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई बदसलूकी पर आम आदमी पार्टी ने भी खेद व्यक्त किया है। आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह घटना पर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि वह बहुत ही निंदनीय घटना है। इस मामले में दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बता दें सोमवार की सुबह को आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके निवास पर पहुंची। स्वाति मालीवाल ड्राइंग रूम में अरविंद केजरीवाल का इंतजार कर रही थीं। तभी किसी बात को लेकर स्वाति मालीवाल और आवास के स्टाफ वैभव कुमार के बीच कहा सुनी हो गई। वैभव कुमार ने स्वाति मालीवाल के साथ अभद्रता और बदतमीजी कर दी।

क्या कहना है पुलिस का

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 9:34 बजे पीएस सिविल लाइंस में एक पीसीआर कॉल आई। जिसमें एक महिला ने कहा कि उसके साथ सीएम हाउस में मारपीट हुई है। कुछ देर बाद सांसद मैडम थाना सिविल लाइंस आईं, उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। लेकिन बाद में शिकायत देने की बात कहकर चली गईं।

स्वाति मालीवाल मामले में संजय सिंह ने जताया खेद

आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह बहुत ही निंदनीय घटना है। इस पूरी घटना का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्वाति मालीवाल ने देश और समाज के हित में कई काम किए हैं। पार्टी की सीनियर और पुरानी लीडर्स में से एक हैं। हम सब उनके साथ हैं। 

यह भी पढ़ें: Arvind Kejriwal : 21 दिन की राहत से क्या केजरीवाल बदल पाएंगे चुनावी खेल?

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *