विवादों और बदलावों के लिए जाने जाने वाले एलन मस्क ने आखिरकार ट्विटर का नाम और लोगो बदल दिया है। अब ट्विटर को एक्स (X) के नाम से जाना जाएगा। अब ट्विटर का डोमेन भी Twitter.com से X.com हो गया है। इतना ही नहीं ट्विटर के आधिकारिक हैंडल से उसका लोगो भी हटाकर X वाली फोटा कर दिया गया है। हालांकि हैंडल अभी भी @twitter है फिलहाल इसमें बदलाव नहीं किया गया है।
ट्विटर खरीदने के बाद से ही शुरू हो गए थे बदलाव
पिछले साल ही एलन मस्क ने ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदा था। उसके कुछ समय बाद से ही उन्होंने ट्विटर पर कई बदलाव किए थे। जानकारी के अनुसार रेवेन्यू जनरेट करने के लिए मस्क ने ब्लू टिक को पेड कर दिया था अर्थात ब्लू टिक उन्हीं को मिलेगा जो पैसे देंगे। इसके साथ ही उन्होंने फ्री अकाउंट से ट्विट करने और देखने की भी लिमिटेशन लगा दी हैं। बता दे की कटौती के नाम पर एलन मस्क कई बड़े अधिकारियों को नौकरी से निकाल चुके हैं जिसमें भारतीय मूल के ट्विटर सीईओ पराग अग्रवाल भी हैं।
ट्विटर के नाम के साथ लोगो भी बदला
ट्विटर के आधिकारिक हैंडल की फोटो (नीली चिड़िया) को हटा दिया गया है इसके स्थान पर X प्रोफाइल वाली फोटो लगाई गई है। इसका नाम भी Twitter से हटाकर X कर दिया है। हालांकि इसका हैंडल अभी भी @twitter जिसे अभी नहीं बदला गया है। वहीं एलन मस्क ने ट्विटर के मुख्यालय की एक फोटो शेयर की है जिसमे लेजर लाइट से (X) लोगो बनाया गया है। हालांकि कुछ समय पूर्व ही एलन मस्क ने इसके संकेत दिए थे कि जल्द ही ट्विटर के साथ अन्य सभी ब्रांडो से पक्षियों को अलविदा कह देंगे।
डोमेन भी अब Twitter.com से X.com
जानकारी के अनुसार ट्विटर का डोमेन अब Twitter.com से X.com हो गया है। यदि अब कोई भी x.com पर विजिट करता है तो यह उसको twitter.com पर रीडायरेक्ट करेगा। एलन मस्क ने अपने ट्विटर में बताया है कि ट्विटर पर जो बदलाव किए जा रहे हैं वह धीरे धीरे मार्केटस में दिखने लगेंगे। इन बदलावों की शुआत हो गई है। जानकारी के अनुसार ट्विटर के आधिकारिक एकाउंट के नाम से लेकर प्रोफाइल फोटो तक बदल दिया गया है। हालांकि इसका हैंडल अभी भी @twitter ही है। इसके अतिरिक्त अब यूजर्स को x.com पर जाने की स्थिति में ट्विटर पर रीडायरेक्ट किया जा रहा है। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि Twitter.com हैंडिल कब बंद होने जा रहा है।
ट्विटर को बना सकते हैं सुपर एप
सूत्रों की माने तो एलन मस्क ट्विटर को सुपर एप भी बना सकता है। जिसके बाद एक ही प्लेटफॉर्म पर कई प्रकार की सेवाएं मिल जाएंगी। अर्थात एक ही एप में ग्रोसरी से लेकर सोशल मीडिया और ट्रैवल तक की सभी सेवाएं एक ही प्लेटफार्म पर मिल जाएंगी।